• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर से फिर शुरू होगी इंडिगो की उड़ान, बंद होगी नवी मुंबई सेवा; जारी किया विंटर शेड्यूल

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्लॉट उपलब्ध नहीं होने के कारण इंडिगो ने जबलपुर-मुंबई उड़ान को नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट किया ...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 09:13:16 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 09:13:16 AM (IST)
जबलपुर से फिर शुरू होगी इंडिगो की उड़ान, बंद होगी नवी मुंबई सेवा; जारी किया विंटर शेड्यूल
यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कंपनी ने अब इस मार्ग पर एयरबस संचालित करने का निर्णय लिया है।

HighLights

  1. नवी मुंबई से संचालित यह उड़ान नियमित नहीं थी
  2. हैदराबाद रूट पर एटीआर की जगह चलेगा एयरबस
  3. मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट नहीं मिलने से शिफ्ट किया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। संस्कारधानी एक बार फिर सीधे मुंबई से जुड़ने जा रही है। इंडिगो ने विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार 25 अक्टूबर से जबलपुर-मुंबई के बीच सीधी उड़ान शुरू होगी। वहीं, वर्तमान में संचालित नवी मुंबई की उड़ान बंद कर दी जाएगी। मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट नहीं मिलने के कारण समर सीजन में इस उड़ान को नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट किया गया था।

शाम को मुंबई से आएगा विमान

विंटर शेड्यूल के अनुसार इंडिगो का विमान शाम 5.25 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 7.10 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद यही विमान रात 7.40 बजे जबलपुर से उड़ान भरकर रात 9.35 बजे मुंबई पहुंचेगा। इससे यात्रियों को सीधे मुंबई आने-जाने की सुविधा मिलेगी।


स्लाट नहीं मिलने पर नवी मुंबई किया था शिफ्ट

विमान सुबह 10.10 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर 11.55 बजे जबलपुर पहुंचता था। वापसी में दोपहर 12.35 बजे जबलपुर से उड़ान भरकर दोपहर 2.05 बजे नवी मुंबई पहुंचता था। अब विंटर शेड्यूल में इसे बंद कर सीधे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान संचालित की जाएगी।

हैदराबाद रूट पर एयरबस

इधर, जबलपुर-हैदराबाद-जबलपुर मार्ग पर भी यात्रियों को राहत मिलेगी। वर्तमान में इस रूट पर इंडिगो एटीआर विमान का संचालन कर रहा है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कंपनी ने अब इस मार्ग पर एयरबस संचालित करने का निर्णय लिया है। अक्टूबर से हैदराबाद रूट पर एयरबस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे इस मार्ग पर सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया और करीबियों की गिरफ्तारी में जुटीं टीमें, कार्रवाई के दायरे में कई पुलिसकर्मी, कल सुनवाई संभव