
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। योग दिवस के 10वें संस्करण की तैयारी चल रही है। आयुष मंत्रालय के तहत शासकीय आयुर्वेद कालेज गौरीाघाट में प्रशिक्षण का दौर जारी है। इस बार 10वीं बार योग दिवस मनाया जाएगा।
ऐसे में भारत में अब तक के योग कार्यक्रमों पर आइए एक नजर डालते हैं। वैसे आयुर्वेद कालेज परिसर में नियमित रूप से सुबह निरोगी काया को लेकर योगाभ्यास किया जाता है। इसमें 50 से अधिक लोग शामिल रहते हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। शासकीय आयुर्वेद कालेज गौरीाघाट में योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा ले रहे हैं। योग गुरु डॉ. रामकुमार अग्रवाल के निर्देशन में योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर में शामिल प्रतिभागियों को वक्रासन, शशकासन, उष्ट्रासन, अनुलोम-विलोम एवं सूर्य नमस्कार आदि कराया जा रहा है। इस दौरान प्राचार्य डा एलएल अहिरवाल ने योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि नियमित योग सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। तनाव मुक्त जीवन समाप्त होता है।
विश्व योग दिवस के रूप में हमारा देश विश्व में भारत की सांस्कृतिक परम्पराओं को विश्व मान्यता दिला सका है। साथ ही योग द्वारा स्वस्थ्य शरीर एवं संकलित मन के साथ श्रेष्ठ विचारों द्वारा संतुलित जीवन जिया जा सकता है। सभी को बताया गया कि कैसे नियमित योग से लोग अपने शरीर एवं मन में सकारात्मक का भाव ला सकते हैं।
स्वस्थ शरीर के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। वही प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे सभी आयुवर्ग के लोगों को ध्रुव आसन, ताड़ासन, चक्रासन, संस्कार, भुजंगासन कराने के बाद भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम कराने के साथ योग के लाभ के बारे में बताया जा रहा है।
अनेक युवाओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर से ही हमारे अंदर पूर्ति रहती है और हम पढ़ाई में खूब मन लगाकर पढ़ते हैं। इसीलिए सभी को योग करना अति आवश्यक है।
यह भी पढ़ें- योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में गूंजेगा स्वस्थ जीवन का संदेश