• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में 5 सितंबर से खाली प्‍लॉट में छिपा था, पानी निकाला तो मगरमच्छ सड़क पर आया

प्रारंभिक जांच से पता चला कि मानसून के दौरान परियट नदी और पास की नहर के तेज जल बहाव के कारण यह मगरमच्छ रिहायशी इलाके के एक जलमग्न खाली प्लॉट में पहुंच...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 03:54:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 03:54:14 PM (IST)
जबलपुर में 5 सितंबर से खाली प्‍लॉट में छिपा था, पानी निकाला तो मगरमच्छ सड़क पर आया
वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. स्थानीय निवासियों में भय का माहौल था
  2. छह दिनों से फैली दहशत समाप्त हो गई
  3. रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सुरक्षित पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिले के पनागर स्थित द्वारका परिसर में पिछले छह दिनों से फैली दहशत शुक्रवार सुबह समाप्त हो गई। वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत करीब 5 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। यह मगरमच्छ 5 सितंबर से रिहायशी इलाके में छिपा हुआ था, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल था।

बहाव के कारण रिहायशी इलाके में आ गया

वन विभाग के अनुसार, 5 सितंबर को द्वारका परिसर में मगरमच्छ देखे जाने की पहली सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच से पता चला कि मानसून के दौरान परियट नदी और पास की नहर के तेज जल बहाव के कारण यह मगरमच्छ रिहायशी इलाके के एक जलमग्न खाली प्लॉट में पहुंच गया था। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ शर्मा के निर्देश पर एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया, जो लगातार इसकी निगरानी कर रही थी।


वन विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण था पकड़ना

मगरमच्छ को पकड़ना वन विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि जिस प्लॉट में वह छिपा था, वहां कमर तक गंदा पानी भरा हुआ था। टीम ने शुरुआती दिनों में जाल फेंककर और पंप के जरिए पानी खाली करवाकर उसे पकड़ने के कई प्रयास किए, लेकिन मगरमच्छ बार-बार पानी में छिप जाता था। एक सप्ताह की मेहनत के बाद, शुक्रवार को सफलता मिली।

मगरमच्छ अचानक मुख्य सड़क की तरफ आ गया

जब पंप से प्लॉट का पानी तेजी से खाली किया जा रहा था, तब मगरमच्छ अचानक मुख्य सड़क की तरफ आ गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तुरंत उसे चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद द्वारका परिसर के निवासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने उसे उसके प्राकृतिक आवास परियट नदी में वापस छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- सिर्फ एक अंक से फेल हो रहा था मेडिकल छात्र, एमपी हाई कोर्ट ने पूछा- क्या बचाया जा सकता है एक साल?