• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, दो बाइक सवारों की टक्कर से मौके पर मौत

जबलपुर-रायपुर हाईवे पर बरेला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई, कार सवार घायल।

By Deepankar RoyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 06:07:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 06:07:04 PM (IST)
जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, दो बाइक सवारों की टक्कर से मौके पर मौत
जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मारी।
  2. हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई।
  3. टक्कर के बाद बाइक कुछ दूर तक घिसटती रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेला टोल प्लाजा के पास बेलगाम कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

गुरुवार को एक कार तेज गति से कोसमघाट के पास सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान कार ओर बाइक के बीच सीधी टककर हुई। टकराने के बाद बाइक कार के साथ कुछ दूर तक घिसटती रही। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। कार का आगे का भाग क्षतिग्रसत हो गया और उसमें सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया।

दोनों युवकों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बाइक सवार दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। घायल कार सवार का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी है।