• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur Corona News: मास्क नहीं लगाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट की भी कार्रवाई

चेकिंग के दौरान देखा गया कि वाहन चालक एक ही वाहन तीन सवारी बैठकर बिना मास्क लगाएं ही घूम रहे है।

By Brajesh ShuklaEdited By: Brajesh Shukla
Publish Date: Wed, 14 Apr 2021 06:32:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Apr 2021 06:32:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Jabalpur Corona News: मास्क नहीं लगाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट की भी कार्रवाई

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना महामारी अपने चरम पर है। लेकिन लोगों में जागरूकता का अभाव अभी भी देखा जा सकता है। कोरोना में बिना मास्क लगाए, तीन सवारी और नियमों का पालन नहीं करने वाले हजारों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है।

यातायात एएसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि यातायात पुलिस शहर के सभी मुख्य स्थानों में चेकिंग कर रही है। इसमें मुख्य मास्क की चेकिंग थी। लेकिन चेकिंग के दौरान देखा गया कि वाहन चालक एक ही वाहन तीन सवारी बैठकर बिना मास्क लगाएं ही घूम रहे है। जिसे देखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि उन वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई करें। टीम ने ऐसे हजारों वाहन चालकों के चालान किए हैं, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे।


वाहन रोकते ही बढ़ा देते है वाहन की रफ्तार : वाहन चेकिंग के दौरान जब नियम तोड़ने वालों को पुलिस रोकती है, तो कई वाहन चालक ऐसे होते है, जो वाहन की रफ्तार बढ़ा देते हैं। ऐसे में कोई हादसा नहीं हो इसके लिए उन वाहन चालकों को रोका नहीं जाता। हालांकि कुछ दूर जाते ही पुलिस का दूसरा बल उन वाहन चालकों को रोक लेता है। इसके अलावा कई ऐसे भी वाहन चालक होते हैं, तो नियम तोड़ने के बाद भी अपना तर्क देते हुए यातायात पुलिस पर ही वाहन छोड़ने का दबाव बनाने लगते हैं यही नहीं वह वरिष्ठ अधिकारियों तक से संपर्क करते हुए अपना तर्क देने लगते हैं। लेकिन जब अधिकारी ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से बात करके मामला समझते हैं, तो फिर उनका चालान कर दिया जाता है।

इतनी की गई कार्रवाई : मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2199 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। मास्क नहीं लगाने वाले 2196 के चालान किए गए। यह आकड़ा सिर्फ 8 दिन का है।

------------

सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह कोरोना महामारी की चेन को ब्रेक करने के लिए यदि जरूरी न हो तो घर से बाहर नहीं निकले और वाहन में तीन या दो सवारी बैठकर नहीं जाएं। जब भी घर से निकले मास्क जरूर लगाएं, लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसे देखते हुए ऐसे वाहन चालकों का कोरोना गाइड लाइन के नियम का पालन नहीं करने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान किया जा रहा है।

- संजय अग्रवाल, एएसपी यातायात

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।