Jabalpur : धोखाधड़ी के मामले में फरार इनामी अमित खम्परिया की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिए संपत्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश
जानकारी प्रस्तुत किए जाने के बाद अदालत ने दुर्गा कॉलोनी, संजीवनी नगर के मकान नंबर- 232/4 के कब्जे वाली राजस्वदायी सम्पत्ति, ग्राम खमरिया स्थित खसरा न. 527 (एस) रकवा 0.8300 हेक्टेयर, खसरा न. 528 (एस) रकवा 0.8300।
By Paras Pandey
Edited By: Paras Pandey
Publish Date: Thu, 16 May 2024 03:57:38 AM (IST)
Updated Date: Thu, 16 May 2024 04:06:01 AM (IST)
HighLights
- प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट का आदेश
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में फरार इनामी संजीवनी नगर, जबलपुर निवासी अमित खम्परिया की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया है। उसके विरुद्ध संजीवनी नगर के अलावा मदन महल थाने में प्रकरण दर्ज हैं।
इन दोनों मामलों में वह लंबे समय से फरार है। लिहाजा, उसके विरुद्ध तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस द्वारा संपत्ति कुर्क किए जाने की मांग किए जाने पर अदालत ने संपत्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
![naidunia_image]()
जानकारी प्रस्तुत किए जाने के बाद अदालत ने दुर्गा कॉलोनी, संजीवनी नगर के मकान नंबर- 232/4 के कब्जे वाली राजस्वदायी सम्पत्ति, ग्राम खमरिया स्थित खसरा न. 527 (एस) रकवा 0.8300 हेक्टेयर, खसरा न. 528 (एस) रकवा 0.8300।
हैक्टेयर, खसरा न. 529 (एस) रकवा 0.8300 हैक्टेयर, खसरा न. 532/1(एस) रकवा .4390 हैक्टेयर, खसरा न. 530(एस) रकवा .1800 हैक्टेयर, खसरा न. 531(एस) रकवा .1600 हैक्टेयर (भूमि) संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।
रोहित खरे राजस्व निरीक्षक जबलपुर, गीतांजली मिश्रा हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार को रिसीवर नियुक्त किया गया है उल्लेखनीय है कि फरार अमित खम्परिया की और भी सम्पत्ति की जानकारी जुटाई जाकर अदालत के समक्ष प्रस्तुत की गई है, जो कि प्रक्रियाधीन है।