• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur Crime News: अंकित ठाकुर बनकर युवती की आबरू लूटता रहा शादीशुदा नसीम अहमद

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादीशुदा नसीम अहमद उसकी आबरू से खेलता रहा।

By Ravindra SuhaneEdited By: Ravindra Suhane
Publish Date: Sun, 24 Oct 2021 07:50:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 Oct 2021 11:49:27 AM (IST)
Jabalpur Crime News: अंकित ठाकुर बनकर युवती की आबरू लूटता रहा शादीशुदा नसीम अहमद

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अधारताल थाना क्षेत्र निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादीशुदा नसीम अहमद उसकी आबरू से खेलता रहा। इतना ही नहीं युवती को झांसे में लेने के लिए उसने अपनी पहचान बदल ली और नसीम अहमद से अंकित ठाकुर बन गया। युवती को जब हकीकत का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को अपनी पीड़ा बताई। संगठन के कार्यकर्ताअों ने शनिवार को अधारताल थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए लव जिहाद व दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने नसीम के खिलाफ दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कर ली। अधारताल पुलिस ने बताया कि 20 साल की युवती के स्वजन मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। कुछ माह पूर्व युवती अपनी सहेली के घर उसका जन्मदिन मनाने गई थी। जन्मदिन समारोह में नसीम अहमद भी पहुंचा था। नसीम ने युवती को स्वयं का नाम अंकित ठाकुर बताया था। युवती उसे अंकित समझकर बाचचीत करने लगी। मोबाइल पर छह माह तक चली बातचीत के दौरान अंकित बने नसीम ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की।

जिसके बाद युवती उससे प्रेम करने लगी। 10 जून को नसीम युवती के घर पहुंचा और घूमने फिरने के बहाने उसे संजय नगर भड़पुरा पहाड़ी के जंगल में ले गया। वहां पहुंचने के बाद शादी करने का भरोसा देकर नसीम ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसकी आबरू से खेलता रहा। युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो नसीम मुकर गया और उससे बातचीत बंद कर दी। उसके दोस्तों से बाचतीत कर युवती ने पतासाजी शुरू की तो हकीकत सामने आ गई। नसीम के दोस्तों ने उसे बताया कि वह जिसे अंकित ठाकुर समझकर शादी करना चाहती है उसका नाम नसीम अहमद है तथा वह पहले से शादीशुदा है। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर अंकित ठाकुर बने नसीम अहमद पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


लव जिहाद का प्रकरण दर्ज करे पुलिस : हिंदूवादी संगठनों ने अधारताल थाने का घेराव कर लव जिहाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद, धर्मसेना धर्म जागरण विभाग के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नसीम नामक युवक ने स्वयं का नाम अंकित ठाकुर बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया तथा शादी करने का आश्वासन देकर दैहिक शोषण करता रहा। दैहिक शोषण के दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो बना ली थी। अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। धर्मसेना धर्म जागरण विभाग के योगेश अग्रवाल, सुमित सिंह ठाकुर, मनोज बघेल, विकास खरे, विनय पांडेय, हेमराज उपाध्याय, मुकेश रजक, रिंकू गुप्ता, सुजल जायसवाल, राजा यादव, ऋतिक राजपूत ने कहा कि नाम व पहचान बदलकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले नसीम अहमद के खिलाफ लव जिहाद की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए।