Jabalpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ के त्यौहार में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उददेश्य से जबलपुर से गाड़ी संख्या 01705 और 01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर के बीच संचालित हो रही स्पेशल ट्रेन को दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप बढा़ दिया है।
गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से दानापुर 22 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रात 7.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी और वापसी में गाड़ी संख्या 01706 दानापुर से जबलपुर 23 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन दानापुर से सुबह 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्य रात्रि 12.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02307 हावड़ा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को हावड़ा स्टेशन से 11.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10.15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में वर्धमान, दुर्गापुर, अासनसोल, चितरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, पटना, आरा जंक्शन, बक्सर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना एवं कटनी स्टेशन पर रूकेगी। गाड़ी संख्या 03244 दानापुर-मनमाड़ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को दानापुर स्टेशन से 6.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 7 बजे मनमाड़ स्टेश्न पहुंचेगी। इस ट्रेन का आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, जबलपुर, इटारसी, खंडवा एवं भुसावल स्टेशनों पर स्टापेज रहेगा। गाड़ी संख्या 03266 दानापुर-भुसावल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को दानापुर स्टेशन से 8.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 8.30 बजे मनमाड़ स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकीि, मानिकपुर, जबलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।