• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी, लिंक भेजकर मोबाइल किया मिरर, खातों से उड़ाए 82 हजार

जबलपुर में डॉक्टर का नंबर इंटरनेट पर खोजना दो लोगों को महंगा पड़ा। साइबर ठगों ने फर्जी डॉक्टर बनकर लिंक भेजे और मोबाइल मिररिंग कर 82,594 रुपये ठग लिए।

By Deepankar RoyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 01:22:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 01:22:46 PM (IST)
डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी, लिंक भेजकर मोबाइल किया मिरर, खातों से उड़ाए 82 हजार
डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डॉक्टर का नंबर खोजते समय दोनों साइबर ठगों के जाल में फंसे।
  2. ठगों ने फर्जी डॉक्टर बनकर पीड़ितों को लिंक भेजे।
  3. लिंक क्लिक करते ही मोबाइल मिररिंग कर ली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। डॉक्टर का नंबर इंटरनेट पर सर्च करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने डाक्टर बनकर दोनों को लिंक भेजा और उस पर क्लिक करवाकर मोबाइल की मिररिंग कर ली। इसके बाद दोनों के बैंक खातों से कुल 82 हजार 594 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए।

गोरखपुर थाना क्षेत्र के हाथीताल लक्ष्मी कॉलोनी निवासी सपना विश्वकर्मा (34) की बेटी की अस्वस्थ्य थी। डाक्टर का नंबर तलाशते हुए उन्हें इंटरनेट पर एक फोन नंबर मिला।

कॉल करने पर सामने वाले ने लिंक भेजकर जानकारी भरने को कहा। बाद में पांच रुपये आनलाइन जमा करने के लिए लिंक पर क्लिक कराया। कुछ दिन बाद बैंक बैलेंस देखने पर खाते से 32 हजार 595 रुपये गायब मिले।


लगभग 50 हजार रुपये का लगाया चूना

  • वहीं, भेड़ाघाट थाना क्षेत्र निवासी कालूराम साहू (64) चर्म रोग विशेषज्ञ का नंबर इंटरनेट पर खोज रहे थे। उसमें मिले नंबर पर काल करने पर ठग ने अपाइंटमेंट के लिए लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 49 हजार 999 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।
  • कालूराम ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में गोरखपुर और भेड़ाघाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।