• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swachh Survekshan 2023 : सुधरी शहर की रैकिंग, 22 से सीधे 13वें नंबर पर लगाई छलांग

Swachh Survekshan 2023 : 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में हासिल किया स्थान। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों 22वें स्थान पर।अमरकंटक को भी नेशनल अवॉर...और पढ़ें

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 04:14:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jan 2024 08:30:27 AM (IST)
Swachh Survekshan 2023 : सुधरी शहर की रैकिंग, 22 से सीधे 13वें नंबर पर लगाई छलांग
9760

HighLights

  1. जबलपुर अब थ्री स्टार, कचरा मुक्त शहर।
  2. सौंदर्यीकरण में जबलपुर को चार साल बाद मिली रेटिंग
  3. गत वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर 22वें स्थान पर रहा।

Swachh Survekshan 2023 : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर की तर्ज पर संस्कारधानी के नागरिकों में भी स्वच्छता के संस्कार अब धीरे-धीरे आने लगे हैं। गुरुवार को जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के नतीजों में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर स्वच्छता रैकिंग में पहली बार 13वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा। गत वर्ष की रैकिंग में जबलपुर 22वें स्थान पर था।

naidunia_image

एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों 22वें स्थान पर

एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की बात करें तो इसमें भी जबलपुर की रैकिंग में जर्बदस्त उछाल आया है। गत वर्ष की रैकिंग में जबलपुर 82वें स्थान पर रही वहीं इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की आेवरआल रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। हालांकि जबलपुर इस बार विभिन्न कैटगरी में दिए जाने वाले अवार्ड से चूक गया जबलपुर की झोली में एक भी अवार्ड नहीं आए। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि 10 लाख से अधिक आबादी वाली शहरों में जबलपुर को स्वच्छता ने 13वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैकिंग में और सुधार आने के लिए जो कमियां हैं उन्हें रेखांकित कर दूर करेंगे।


naidunia_image

स्टार रेटिंग मिलने से नगर निगम के अधिकारी भी काफी उत्साहित हैं

शहरी आवास मंत्रालय द्वारा कचरा मुक्त शहर (फ्री गार्बेज सिटी) के लिए जबलपुर को थ्री स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। करीब चार वर्षों बाद शहर को स्टार रेटिंग मिलने से नगर निगम के अधिकारी भी काफी उत्साहित हैं। क्योंकि इसके पहले करीब चार वर्षों से नगर निगम द्वारा स्व मूल्यांकन कर सेवन स्टार रेटिंग के लिए आवेदन तो करता था पर रेटिंग ‘शून्य’ ही मिलती थी।

naidunia_image

स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर 22वें स्थान पर रहा

गत वर्ष भी यहीं स्थिति रही नतीजतन स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर 22वें स्थान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत फिर निगम ने सेवन स्टार के लिए अप्लाई किया था। कचरा मुक्त शहर और सौंदर्यीकरण सहित मापदंडों को देखते हुए शहर को सेवन स्टार तो नहीं पर थ्री स्टार रेटिंग से नवाजा गया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शहर को थ्री स्टार मिलने से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रेकिंग में भी सुधार आएगा अब तक जबलपुर 20वें या 22 स्थान पर आता था पर इस बार फायनल रेकिंग में 12 से 15 वें स्थान पर आने की उम्मीद है।

naidunia_image

9,500 अंकों की परीक्षा

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत इस बार 7,500 अंकों की जगह 9,500 अंकाें की परीक्षा हुई। पहले स्टार रेटिंग की टीम सर्वेक्षण के बाद मुख्य सर्वेक्षण किया गया। निगम का दावा है कि जबलपुर को ओडीएफ प्लस-प्लस यानी खुले में शौच मुक्त शहर का सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसलिए ओडीएफ सर्वे नहीं होगा। नगर निगम को एवज में 650 अंक मिल चुके हैं।

naidunia_image

पिछले तीन वर्षों की ऐसी थी रैंकिंग

वर्ष - रैंकिंग

  • 2019- 25वें स्थान पर
  • 2020 - 17वें स्थान पर
  • 2021 - 20वें स्थान पर
  • 2022 - 22वें स्थान पर

naidunia_image

स्टार रेटिंग टीम ने परखे मापदंड

विदित हो कि अक्टूबर 2022 में स्टार रेटिंग सर्वेक्षण टीम शहर पहुंची थी। 10 सदस्यीय दलों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का करीब एक सप्ताह तक बारीकी से निरीक्षण किया था। लगभग 60 से ज्यादा वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, ब्यूटीफिकेशन आदि को परखा था। प्रत्येक वार्ड में नागरिकों से घरों से कचरे का नियमित उठाव, उसका प्रबंधन आदि पर चर्चा कर फीडबैक लिया था। इसी सर्वेक्षण के आधार पर शहर को थ्री स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।

naidunia_image

इसलिए मिला थ्री स्टार

  • डोर टू डोर कचरे का नियमित उठाव
  • सार्वजनिक, व्यावसायिक या आवासीय स्थानों पर किसी प्रकार का कूड़ा-कचरा न मिलने पर
  • 100 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक रूप से प्रबंधन
  • गीला-सूखा सहित सभी प्रकार के कचरे को उपचारित करना
  • शहर का सौंदर्यीकरण
  • प्रत्येक वार्ड में से 60 से 70 नागरिकों का साकारात्मक फीडबैक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत जारी स्टार रेटिंग में जबलपुर को कचरा फ्री शहर के रूप में थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। इससे सर्वेक्षण की रेकिंग भी सुधार आएगा।

भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम।

naidunia_image

naidunia_image