जबलपुर में शादी से इनकार करने पर युवक भड़का, युवती के चेहरे और सिर पर चाकू से हमला, भीड़ ने पकड़कर पीटा
जबलपुर के भेड़ाघाट में शादी से इनकार पर युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया। भागते समय आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 10:24:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 10:24:05 AM (IST)
जबलपुर में शादी से इनकार करने पर चाकू से हमला। (फाइल फोटो)HighLights
- शादी से इनकार पर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ।
- भागते समय बाइक फिसली, लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
- गंभीर घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर 27 वर्षीय युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया। आरोपी ने शुक्रवार को नौकरी पर जा रही युवती का पीछा किया। फिर उसका रास्ता रोककर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। हमले के साथ युवती चीख निकल गई। वह घायल होकर सड़क पर गिर गई।
उसके बाद भाग रहे आरोपी की बाइक स्लिप हो गई। वह गिर गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे घेर लिया। भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई की। पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसे सुपुर्द कर दिया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ये है पूरा मामला
- युवती की शादी की बात गोरखपुर के ईसाई मोहल्ला निवासी शुभम जांगड़े (30) से चल रही थी, लेकिन परिवार की असहमति के कारण उसने विवाह से मना कर दिया। उसके बाद भी आरोपी युवती पर विवाह का दबाव बना रहा था। उसे पता था कि युवती प्रतिदिन नौकरी पर जाने के लिए घर से अकेले जाती है।
- इस समय पर उसने बाइक से युवती का पीछा किया। शिवालय परिसर के पास उसका रास्ता रोककर शादी से इनकार का कारण पूछते हुए विवाद करने लगा। युवती ने सरेराह विवाद करने पर एतराज किया, तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए चाकू से उसके सिर, चेहरा, हाथ, पीठ और गर्दन के पास हमला कर दिया।
वारदात के बाद भागते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से आरोपी घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपित शुभम जांगड़े के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी शुभम ने भी कराया मामला दर्ज
शुभम जांगड़े ने भी युवती और उसके पक्ष के लोगों पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।