• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माता-पिता ने तिलक लगाया, कोच ने सलाम किया

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद अश्विनी कुमार काछी (30) का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर शनिवार की दोपहर 2 बजे उसके पैतृक ग्राम खुड़ावल स्थित मढ़िया चौक में दर्शनार्थ रखा गया। करीब आधा घंटे बाद सीआरपीएफ के जवान वीर

By Edited By:
Publish Date: Sun, 17 Feb 2019 06:59:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Feb 2019 06:59:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
माता-पिता ने तिलक लगाया, कोच ने सलाम किया

जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद अश्विनी कुमार काछी (30) का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर शनिवार की दोपहर 2 बजे उसके पैतृक ग्राम खुड़ावल स्थित मढ़िया चौक में दर्शनार्थ रखा गया। करीब आधा घंटे बाद सीआरपीएफ के जवान वीर सपूत अश्विनी का ताबूत में रखा शव लेकर उसके घर पहुंचे। सीआरपीएफ के अधिकारी ने बुजुर्ग सुकरूलाल काछी का हाथ पकड़कर कहा कि दादा, आपके बेटे ने देश के लिए जान दी है। जवाब में बुजुर्ग पिता बोले हमें अश्विनी की शहादत पर गर्व है, लेकिन भरोसा नहीं होता कि वह अब दुनिया में नहीं है।

शहीद अश्विनी का शव घर आते ही परिजन समेत वहां मौजूद नागरिक व्याकुल हो उठे। दोपहर 3 बजे के लगभग शहीद अश्विनी के घर से उसकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। सीआरपीएफ के जवानों के साथ गांव के युवा अपने कांधे पर तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर लेकर आगे बढ़े। वीर सपूत के शव के पीछे-पीछे हजारों नागरिक, जनप्रतिनिधि नारे लगाते हुए चल रहे थे।


अंतिम यात्रा में शामिल लोगों में दिखा आक्रोश

करीब डेढ़ किमी. लंबी इस अंतिम यात्रा के दौरान युवाओं में खासा आक्रोश दिख रहा था। लोगों ने यहां 'भारत माता की जय, जब तक सूरज-चांद रहेगा, अश्विनी तेरा नाम रहेगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकियों से बदला लेना होगा आदि नारे लगाए। शहीद अश्विनी को अंतिम विदाई देने सिहोरा, कटनी, स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, जबलपुर सहित आसपास के कई गांवों से करीब 30 हजार लोग पहुंचे।

शहीद स्मारक मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर

सिहोरा तहसील मुख्यालय से करीब 4 किमी. दूर स्थित खुड़ावल गांव के शहीद स्मारक मैदान में शहीद अश्विनी का पार्थिव शरीर रखकर उसको 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। फिर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने शहीद अश्विनी को श्रद्धांजलि दी।

इलाहाबाद से सड़क मार्ग लाया गया पार्थिव शरीर

जिला प्रशासन ने शुक्रवार की रात तक शहीद अश्विनी का पार्थिव शरीर वायुयान से पहले जबलपुर और फिर सिहोरा ले जाना बताया था। वहीं शहीद अश्विनी का पार्थिव शरीर हवाईमार्ग से इलाहाबाद तक लाया गया और वहां से सड़क मार्ग द्वारा उसके पैतृक ग्राम खुड़ावल तक लाया गया।

कोच बोले मैं अपने शिष्य को सलाम करता हूं

शाम 4.20 बजे शहीद स्मारक मैदान में अश्विनी का चेहरा उसके उसके माता-पिता, तीनों भाईयों, भतीजे-भतीजियों को दिखाया गया। अश्विनी के कोच खड़ग सिंह पटेल ने कहा कि मेरे शिष्य ने देश के लिए जान दी है, मैं उसे सलाम करता हूं। इस बीच गर्व से भरे बुजुर्ग माता-पिता ने वीर सपूत अश्विनी के सिर पर तिलक लगाकर माला पहनाई।

बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

कुछ देर बाद पार्थिव शरीर चिता पर रख दिया गया। बड़े भाई सुमंतलाल काछी ने मुखाग्नि दे दी। 4.45 बजे शहीद स्मारक मैदान में मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य नेताओं ने शहीद अश्विनी के बड़े भाई सुमंतलाल, पिता सुकरूलाल काछी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को नकद राशि, मकान और एक व्यक्ति को नौकरी जल्द दिलाने का भरोसा दिलाया।

अब तिरंगा ही मेरी जान

सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अरविंद कुमार बाथरे शहीद अश्विनी काछी अंत्येष्टि के बाद उसके ताबूत से उतरा गया तिरंगा झंडा लेकर परिवार के सदस्यों को देने गए। असिस्टेंट कमांडेंट ने शहीद के बड़े भाई सुमंतलाल को तिरंगा झंडा और नकद 58 हजार रुपए विभागीय मदद सौंपी। तब सुमंत फफकर रो पड़े और सीने से झंडा चिपकाकर बोले कि 'अब तिरंगा ही मेरी जान है।' तभी एलआईसी के अधिकारी ने शहीद के भाई सुमंत व पिता सुकरू के लिए 3 लाख 39 हजार का चेक, एसएससी कॉलेज के शिक्षकों ने नकद 25 हजार रुपए सौंपे।

वीर सपूत को दी श्रद्धांजलि

शहीद अश्विनी का पार्थिव शरीर इलाहाबाद से सिहोरा तक सड़क मार्ग से लाया गया। इस दौरान जगह-जगह सीआरपीएफ का काफिला रोककर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। कटनी से सिहोरा के बीच सीआरपीएफ के काफिले को पहुंचने में ज्यादा समय लगा। इस मार्ग के व्यवसायिक व रहवासी क्षेत्रों के लोग फूल मालाएं लेकर सड़कों पर जमा रहे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे

वीर सपूत अश्विनी की शहादत को नमन करने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी खुड़ावल पहुंचे। उनके अलावा विधायक अजय विश्नोई, महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले, कैंट पार्षद अमित अग्रवाल, सीआरपीएफ के डीआईजी विवेक कुमार, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व मंत्री शरद जैन, नीलेश अवस्थी, कृष्ण शेखर सिंह, धीरज पटैरिया, आशीष दुबे, विनोद गोंटिया, आशीष पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने संवेदना व्यक्त की।

एक किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा

शहीद अश्विनी को अंतिम विदाई देने के लिए सिहोरा समेत आसपास के दर्जनों गांवों से लोग पहुंचे। हजारों लोगों की भीड़ के कारण अंतिम यात्रा एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी रही। शनिवार को दोपहर करीब 2.45 बजे सीआरपीएफ के जवान ताबूत में रखे शव को लेकर शहीद के घर पहुंचे। परिजन समेत समूचे नागरिक व्याकुल हो उठे। वहां देर किए बगैर अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शाम करीब 4.45 बजे शहीद की अंतिम यात्रा आरंभ हुई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।