• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संबंध के बाद विवाह से मुकरा, शादी तय हुई तो लड़के वालों को भेज दी अश्लील फोटो

जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि विवाह का झांसा देकर एक युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। युवती की कहीं और शादी तय हुई तो शारीरिक संब...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Mon, 11 Mar 2019 11:41:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Mar 2019 11:41:32 PM (IST)
संबंध के बाद विवाह से मुकरा, शादी तय हुई तो लड़के वालों को भेज दी अश्लील फोटो

जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि

विवाह का झांसा देकर एक युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। युवती की कहीं और शादी तय हुई तो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ली गई अश्लील फोटो लड़के वालों को भेज दी। पुरानी प्रेम कहानी की हकीकत जानने के बाद मंगेतर ने युवती के साथ विवाह करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद युवती के परिजन अधारताल पुलिस के पास पहुंची और पूरा मामला बताया।

युवती ने बताया कि वह बीएड तक पढ़ी है। पढ़ाई के दौरान 2015 में उसका परिचय राजेश राय से हुआ था। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। राजेश ने विवाह करने का आश्वासन देकर 2017 तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया। 20 फरवरी 2017 को राजेश ने किसी और लड़की से शादी भी कर ली।


मुंबई में तय हुई थी शादी

युवती ने बताया कि राजेश के विवाह कर लेने के कारण घरवालों ने उसकी शादी मुंबई में तय कर दी। शादी की बात जैसे ही राजेश को पता चली उसने धमकाया कि वह मुंबई में तय शादी से इनकार कर उससे विवाह कर ले। ऐसा न करने पर उसने आपत्तिजनक फोटो मंगेतर को भेजने व जान से मारने की धमकी दी।

युवती के मुताबिक विवाह तय होने के बाद से राजेश उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने तीन माह पूर्व उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर स्थित अपने सूने मकान में बुलाया और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसे लगा कि अब राजेश उसे अपने हाल पर छोड़ देगा। लेकिन सोमवार सुबह 9.30 बजे मंगेतर ने मुंबई से फोन कर बताया कि किसी राजेश राय नाम के लड़के से फेसबुक पर बात हुई। जिसने उसकी (युवती की) अश्लील फोटो सेंड की है। आपत्तिजनक फोटो मंगेतर के पिता व भाई को भी भेजी गई। मंगेतर ने विवाह करने से इनकार कर दिया।