
लॉगिन फोटो... अतुल सतनामी...
जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
रांझी क्षेत्र मानेगांव की पेयजल आपूर्ति बहाल बनाने यहां पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन अब उसमें पानी नहीं दौड़ता। नतीजा गर्मी पड़ने से पहले मानेगांव के लोग पेयजल संकट झेलने मजबूर हो गए हैं। वर्तमान में नगर निगम टैंकर भेजकर इस क्षेत्र में जलापूर्ति कर रहा है।
मौजूदा व्यवस्था को देखकर मानेगांव के लोग गर्मी के मौसम की परेशानी का ध्यान करके ही नाराज हैं। वह बताते हैं कि नगर निगम का परिसीमन होने से यह क्षेत्र नए शहर में शामिल हो गया। तभी अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने शहर की तर्ज पर बिजली, पानी, सड़क सुविधा मिलने कहा। जबकि क्षेत्रवासियों के लिए ऐसी कोई सुविधाएं नहीं दीं गईं। नतीजा नगर निगम के नए लाला लाजपत राय वार्ड में रहने वाले नागरिक बदलते मौसम में सुविधाओं को मोहताज हैं। मानेगांव में नागरिक सड़क, नाली, बिजली, पानी के लिए लगातार परेशान रहते हैं। जिला और नगर निगम प्रशासन को व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए।
वर्जन... सभी फोटो हैं...
मेरे घर के आस-पास कई साल पहले पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन उससे पीने का पानी नहीं मिलता।
- निशा मिश्रा, मानेगांव
घर के पास तक पाइप लाइन भी बिछने के बाद उससे पेयजल आपूर्ति नहीं की गई। क्षेत्र में सब परेशान हैं।
- शांति बाई, मानेगांव
गांधी चौक में पुरानी पानी की टंकी है, जहां से पानी लाते हैं। कोल मोहल्ला में सबसे ज्यादा परेशानी है।
- अनिता कोल, मानेगांव
मोहनिया की 3 बोरिंग से क्षेत्र के लोग पेयजल लेते हैं। नेताजी से शिकायत की, तभी बोरिंग सुधरी हैं।
- सुजीत दाहिया, मानेगांव