• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने जाना अब और आसान

जबलपुर। माता वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। संस्कारधानी से वैष्णोदेवी जाने और आने वाले भक्त अब ट्रेन से जम्मू स्टेशन की बजाय सीधे कटरा स्टे...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Tue, 01 Sep 2015 12:59:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2015 12:59:22 AM (IST)
मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने जाना अब और आसान

जबलपुर। माता वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। संस्कारधानी से वैष्णोदेवी जाने और आने वाले भक्त अब ट्रेन से जम्मू स्टेशन की बजाय सीधे कटरा स्टेशन तक यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने जबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 8 सितम्बर से सीधे कटरा तक चलाने की घोषणा कर दी है। वापसी में यह ट्रेन 9 सितम्बर को कटरा से चलकर दूसरे दिन जबलपुर आएगी।

रेलवे के मुताबिक माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने आने-जाने वाले भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। श्रद्धालुओं को लेकर अधिकांश ट्रेनों का जम्मू स्टेशन तक ही आना-जाना हो रहा था। जम्मू-कटरा के बीच नई रेलवे लाइन बिछने के बाद अब इस लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। इसमें महानगरों से जम्मू तक आने-जाने वाली 9 ट्रेनों को कटरा तक विस्तारित कर दिया गया है। कटरा तक जाने वाली ये ट्रेनें 31 अगस्त से 08 सितम्बर के बीच प्रारंभिक स्टेशनों से रवाना होंगी। जबकि कटरा से इन ट्रेनों की वापसी 01 से 09 सितम्बर के बीच होगी। इससे यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।


जबलपुर में 10 मिनट रुकेगी उदना एक्सप्रेस

रेलवे ने उदना-दानापुर-उधना के बीच नई द्विसाप्ताहिक ट्रेन शुरू की है। इस नई ट्रेन का जबलपुर स्टेशन में 10 मिनट ठहराव होगा। ट्रेन नं. 19063 उदना-दानापुर एक्सप्रेस हर मंगलवार व शनिवार को उधना से सुबह 7.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खण्डवा इटारसी, पिपरिया होकर जबलपुर आकर ठहरेगी। यहां से चलकर कटनी, सतना, इलाहाबाद, वाराणसी, मुगलसराय होकर दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 19064 दानापुर-उदना एक्सप्रेस हर बुधवार और रविवार को रवाना होगी और तय ठहराव से होकर उदना जाएगी। यह द्विसाप्ताहिक ट्रेन 17 कोचों की है। इसमें एसी-2 का एक, एसी-3 के दो, स्लीपर के 6, जनरल के 6 और दो एसएलआर कोच लगाए गए हैं।