
जबलपुर। होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पमरे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन हबीबगंज से रीवा तक चलेगी। यट ट्रेन हबीबगंज से रवाना होते वक्त इटारसी से जबलपुर होते हुए रीवा जाएगी और वापसी में कटनी से बीना होते हुए हबीबगंज जाएगी। हबीबगंज-जबलपुर-रीवा ट्रेन रात 2.50 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।
ऐसा है शेड्यूल
1. हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज- 02187-88
- हबीबगंज से 18,19 और 20 मार्च को रात साढ़े 9 बजे रवाना होगी।
- रीवा से 19, 20 और 21 मार्च को सुबह 10 बजे रवाना होगी
2. हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज 02185-86
- हबीबगंज से 22 मार्च को रात साढ़े ग्याहर बजे जाएगी।
- रीवा से 23 मार्च को सुबह 10 बजे रवाना होगी।
3. हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज 02189-02190
- हबीबगंज से 26 और 27 मार्च को रवाना होगी।
- रीवा से 26 और 27 मार्च को ही रवाना होगी।