
नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर से मुंबई की एक बार फिर एयर कनेक्टिविटी जुड़ने जा रही है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को अपने अधिकारिक मीडिया एकाउंट से इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से जबलपुर से मुंबई को पुन: जोड़ा जा रहा है।
ऐतिहासिक नगरी जबलपुर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से विमानन द्वारा पुनः जोड़ने के लिए @Indigo6E का धन्यवाद और आभार।
1 जुलाई से प्रारम्भ होने वाली इस उड़ान से जबलपुर में पर्यटन और व्यापार को नया आयाम मिलेगा। #जबलपुर को देश के सभी बड़े शहरों से जोड़ना, हमारी प्राथमिकता है और इस…
— Jyotiraditya M. Scindia (मोदी का परिवार) (@JM_Scindia) May 28, 2024
इंडिगो विमानन द्वारा जबलपुर से मुंबई के लिए विमान सेवाएं प्रारंभ की जा रही है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जानकारी दी कि जबलपुर में पर्यटन और व्यापार को नया आयाम मिलेगा। जबलपुर को सभी बड़े शहरों से जोड़ने की हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि लंबे समय से जबलपुर से मुंबई के लिए नियमित विमान सेवा नहीं थी जिस वजह से महाकोशल अंचल के सैकड़ों पैसेंजर परेशान हो रहे थे। उन्हें मजबूरी में दूसरे शहरों से मुबंई के लिए विमान सेवा इस्तेमाल करनी पड़ती थी या फिर ट्रेन के जरिए मुंबई जाते थे।