जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सदस्यों ने शासन से मांग की है कि कर्मचारियों को 12 माह के एरियर की राशि जल्द दी जाए। ताकि त्यौहारों में कर्मचारियों को राहत मिल सके।
इस संबंध में समिति के जिलाध्यक्ष राबर्ट मार्टिन ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के एक पत्र में दर्शाया गया है कि कर्मचारियों को एरियस की राशि देने के संबंध में पृथक से निर्णय प्रसारित किया जाएगा। लेकिन आज तक प्रदेश शासन द्वारा किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है कि एरियस की राशि कर्मचारियों को कब दी जाएगी।
यही वजह है कि प्रदेश के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ ने आगे बताया की मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के द्वारा कर्मचारियों की रोकी हुई दो वेतन वृद्धि तो दे दी गई लेकिन इन वेतन वृद्धि का बकाया 12 माह के एरियस की राशि शासन देने में देरी की जा रही है। जबकि इस महंगाई के दौर में यदि शासन द्वारा रोके गए एरियस की राशि प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द दी जाती है तो इस महंगाई के दौर में कर्मचारियों को राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर त्यौहारों का समय है ऐसे में दशहरा एवं दीपावली दो बड़े त्योहारों के पहले यदि शासन द्वारा कर्मचारियों को एरियस की राशि दी जाती है तो यह कर्मचारियों के लिए राहत के साथ ही त्यौहार का तोहफा होगा।
मांग करने में संघ के मीनू कांत शर्मा, स्टेली नारबट, कैलाश शर्मा, ऋषि पराशर, दिनेश गोंड, हेमंत ठाकरे, एनोस विक्टर, अरुण जैन, विनोद सिंह, गुडविन चार्ल्स, गोपी साह, प्रकाश मिश्रा, चैतन्य कुसरे, आसाराम झारिया, अजय मिश्रा, निलेश खरे, अनुप दाहट, अशोक परस्ते, सुनील झारिया, उमेश ठाकुर, समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह, रवि जैन, मानसिंह आर्मो, शरीफ अंसारी, संजू पांडे, गिरीश कांत मिश्रा, रामकुमार कतिया, सुनील स्टीफन, धर्मेंद्र गुप्ता, रवी शंकर केवट, आशीष कोरी और अन्य शामिल रहे।