
जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
रेल्वे चिकित्सा विभाग, जबलपुर मंडल द्वारा डॉ.एचके श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक संजय विश्वास के निर्देशन, डॉ. आरएन मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के मार्गदर्शन में 0-5 वर्ष के बच्चों को रेल्वे स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता एवं चिकित्सा अधिकारियों ने पोलियो की दवा पिलाई गई। मुख्य रेल्वे स्टेशन के अलावा मदनमहल, सिहोरा, कटनी, सतना सागर, दमोह, ब्यौहरी, नरसिंहपुर, पिपारिया आदि पर पल्सपोलियो के 48 बूथ लगाए गए थे। 0-5 वर्ष के उन बच्चों को दवा पिलाई गई जो अपने अभिभावकों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इस अभियान को सफल बनाने में देवेंद्र कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार, राजीव कुमार ंिसह, प्रकाश चंद सेन सहित अन्य का सहयोग रहा। पल्स पोलिया अभियान के तहत स्टेशनों में सोमवार और मंगलवार को भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रविवार को 3 हजार 463 बच्चों को दवा पिलाई गई।