मैहर स्टेशन में आज से 23 ट्रेन और रुकेंगी
जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि नवरात्र में मां शारदा देवी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंचते हैं। इसलिए रेलवे द्वारा लगभग सभी ट्रेनों को अस्थाई रूप से रोका जाता है। शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसलिए मैहर स्टेशन पर 23 ट्रेनों को अस्थाई रूप से दो मिनट के लिए रोका जाएगा। मैहर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने सभी इंतजाम कर
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 17 Oct 2020 04:00:51 AM (IST)
Updated Date: Sat, 17 Oct 2020 04:00:51 AM (IST)
जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
नवरात्र में मां शारदा देवी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंचते हैं। इसलिए रेलवे द्वारा लगभग सभी ट्रेनों को अस्थाई रूप से रोका जाता है। शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसलिए मैहर स्टेशन पर 23 ट्रेनों को अस्थाई रूप से दो मिनट के लिए रोका जाएगा। मैहर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने सभी इंतजाम कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक जबलपुर से सतना की ओर जाने वाली 11 और सतना से जबलपुर की ओर आने वाली 12 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
इन ट्रेनों को रोका जाएगा
जानकारी के मुताबिक 09045-09046, 05645-05646, 01055-01056, 09051-09052, 09083-09084, 09089-09090, 02670-02669, 01060-01059 आदि ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर रोकने का निर्णय लिया गया है।