• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News : जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खुलेगा मध्‍य प्रदेश का पहला मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स

लगभग तीन साल पूर्व जबलपुर रेल मंडल ने जबलपुर रेलवे स्टेशन काे रिडेवलपमेंट के तहत विकसित किया।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 20 May 2024 06:58:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 May 2024 06:58:14 AM (IST)
Jabalpur News :  जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खुलेगा मध्‍य प्रदेश का पहला मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स

HighLights

  1. प्लेटफार्म क्रमांक छह के प्रथम तल पर होगा निर्माण
  2. रेल यात्रियों के साथ आम जन को भी मिलेगा प्रवेश
  3. रेल अधिकारियों का कहना है कि काॅम्प्लेक्स से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अपनी आय बढ़ाने के लिए रेलवे नित नए प्रयोग कर रहा है। इस प्रयोग में जबलपुर रेल मंडल, मध्‍य प्रदेश का पहला मल्टीफंक्शनल काॅम्प्लेक्स जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन में बनाने जा रहा है। इस काम्प्लेक्स की खास बात यह है कि यहां पर रेल यात्रियों के साथ आम नागरिक भी यहां मनोरंजन और खाने का स्वाद लेने आ सकेंगे। प्लेटफाॅर्म छह के प्रथम तल पर लगभग 6 हजार वर्ग फीट पर इसे बनाया जाएगा।

जबलपुर रेल मंडल के कमर्शियल विभाग ने इसे बनाने और चलाने की जिम्मेदारी निजी कंपनी को दी है। लगभग एक माह के भीतर इसे शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर काॅम्प्लेक्स के संचालन की जिम्मेदारी पांच साल के लिए निर्धारित ठेका कंपनी को दी जाएगी। इस काॅम्प्लेक्स से रेलवे को हर साल 27 लाख रुपये की आय होगी। यहां पर यात्रियों और आम लोगों के लिए फूड स्टाॅल, रेस्टोरेंट, बुक स्टाॅल, मेडिकल स्टोर समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रेल अधिकारियों का कहना है कि काॅम्प्लेक्स से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


काॅम्प्लेक्स में आने प्लेटफार्म टिकट की जरूरत नहीं

इस काॅम्प्लेक्स में आम यात्रियों के साथ जबलपुर के लोग भी यहां पर आ-जा सकेंगे। इसके लिए यहां पर जबलपुर के लोकल व्यंजन के स्वाद के साथ मनोरंजन की व्यवस्था होगी। यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के लिए यहां पर आराम से अपना समय व्यतीत कर सकेंगे। वहीं आम लोग यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने आ सकेंगे।

अभी तक मध्यप्रदेश में ऐसा काॅम्प्लेक्स नहीं बना है। यही वजह है कि रेलवे अब यात्रियों के साथ संबंधित शहर के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर काम कर रही है। इसके तहत इस काॅम्प्लेक्स को लोगों की जरूरत और मनाेरंजन को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही जबलपुर के अलावा प्रदेश में पिपरिया और रतलाम में भी ऐसे काॅम्प्लेक्स को विकसित करने की तैयारी है, ताकि रेलवे किराए के अलावा अन्य मध्यमों से अपनी आय कमा सकें।

तीन साल से खाली, नहीं बन पाई योजना

लगभग तीन साल पूर्व जबलपुर रेल मंडल ने जबलपुर रेलवे स्टेशन काे रिडेवलपमेंट के तहत विकसित किया। इस दौरान 30 करोड़ खर्च कर प्लेटफार्म छह का विस्तार किया गया और प्रथम तल पर लगभग 6 हजार वर्ग फीट का एरिया भी बनाया गया था, लेकिन तीन साल में इसका उपयोग नहीं हुआ।

इसका किराया अधिक होने की वजह से कई प्रोजेक्ट यहां शुरू नहीं हो सके। इसके बाद कमर्शियल विभाग ने इसके सालाना किराए में कमी की और फिर इसके प्रयोग के लिए लोगों ने विचार मांगे गए।

इनमें एक निजी एजेंसी के तहत यहां पर मल्टीफक्शन काॅम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसके सभी पहलुओं को परखने के बाद विभाग के आला अधिकारियों ने इस एजेंसी को यह काम दे दिया। जिसे यह काम दिया गया है, वह जबलपुर स्टेशन पर दो बड़े रेस्टारेंट चला रही है, लेकिन खाने की गुणवत्ता को लेकर अक्सर यहां शिकायत सामने आती है।

इनका कहना है

जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह के ऊपर खाली जगह पर मल्टीफक्शन काॅम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इसके लिए निजी एजेंसी को काम दिया है, जो इसे बनाने और इसके संचालन का काम संभालेगी। इसके बदले में रेलवे को सालाना 27 लाख रुपये की आय होगी।

नीतेश सोने, डीसीएम, जबलपुर रेल मंडल