• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News : चार तेंदुओं की चहलकदमी के वायरल वीडियो से खमरिया में हड़कंप

वन्य प्राणी विशेषज्ञ शकरेंद्रु नाथ का कहना है कि खमरिया फैक्ट्री से लगे जंगलों में तेंदुओं ने अपना ठिकाना बना लिया है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 07:00:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Mar 2024 04:24:08 PM (IST)
Jabalpur News :  चार तेंदुओं की चहलकदमी के वायरल वीडियो से खमरिया में हड़कंप

HighLights

  1. वन विभाग का कहना है कि जबलपुर का नहीं है वीडियो
  2. खमरिया फैक्ट्री के आवासीय क्षेत्र में चार तेंदुओं की चहलकदमी करता वीडियो वायरल
  3. वीडियो खमरिया ई-टाइप क्षेत्र का बताया जा रहा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खमरिया फैक्ट्री के आवासीय क्षेत्र में चार तेंदुओं की चहलकदमी करता एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर खमरिया क्षेत्र में रहने वालों में फैक्ट्री कर्मचारियों हड़कंप मचा हुआ है। लोग रात में निकलने से डरने लगे हैं।

दरअसल सीसीटीवी में हुई वीडियो रिकार्डिंग में साफ दिख रहा है कि रात के अंधेरे में चार तेंदुआ एक आवासीय परिसर में घुस आए हैं। एक कार भी खड़ी नजर आ रही है। कुछ देर बाद एक-एक कर सभी तेंदुआ लोहे के गेट से छलांग लगाते हुए भाग भी गए। उक्त वीडियो खमरिया ई-टाइप क्षेत्र का बताया जा रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)

वन्य प्राणी विशेषज्ञ शकरेंद्रु नाथ का कहना है कि खमरिया फैक्ट्री से लगे जंगलों में तेंदुओं ने अपना ठिकाना बना लिया है। अक्सर वे शिकार व पानी की तलाश में फैक्ट्री के आस-पास के क्वार्टरों में विचरण करते देखे गए हैं। संभवत: जो वीडियो वायरल हो रहा है वे खमरिया के ई-टाइप क्वार्टर का है। हालांकि किसी ने अभी तक वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

लोहे के गेट को फांदते दिखे रहे

वन्य प्राणी विशेषज्ञ शंकरेंद्रु नाथ ने बताया कि जिस आवासीय बंगले में चार तेेंदुओं की गेट फांद कर आते और जाते दिख रहे हैं उनकी ये गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुई है। लिहाजा ये माना जा रहा है कि तेंदुआ रात में आए थे और फिर वापस जंगल की तरफ भाग गए।हालांकि कहीं किसी जानवर पर हमला करने की खबर भी नहीं है।

वीडियो खमरिया का नहीं-वन विभाग

वहीं वन विभाग खमरिया में तेंदुआ परिवार के दिखाई देने के वायरल वीडियो को नाकार रहा है। वन विभाग के वनरक्षक गुलाब सिंह परिहार ने बताया कि जो वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है वह खमरिया का नहीं है। अब तक वन विभाग के पास तेंदुओं के मूवमेंट की किसी तरह की सूचना या शिकायत भी नहीं आई हैं। फिर भी आस-पास के क्षेत्रों में टीम भेजकर जानकारी एकत्र की जा रही है, गश्त कराई जा रही है।

13 तेंदुएं हैं जबलपुर में

विदित हो कि जबलपुर से लगे डुमना नेचर पार्क व आस-पास के जंगली क्षेत्रों में 13 तेंदुओं ने ठिकाना बना लिया है। कई बार तेंदुआ डुमना रोड, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर के आस-पास, खमरिया फैक्र्टी के आस-पास और खमरिया से लगे गांवों में विचरण करते देखे गए हैं। कई बार तो नयागांव और ठाकुर की पहाड़ी पर भी तेंदुआ नजर आ चुके हैं। लिहाजा लोगों में तेंदुआ परिवार की दहशत बनी हुई है।