• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Immunity Booster: इम्युनिटी बूस्टअप के लिए घर पर तैयार करें स्पेशल ड्रिंक्स

Immunity Booster: लोगों को एक बार फिर से इम्युनिटी स्ट्रांग करने के बारे में सोचना चाहिए। इम्युनिटी कमजोर होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

By Brajesh ShuklaEdited By: Brajesh Shukla
Publish Date: Thu, 15 Apr 2021 06:10:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Apr 2021 09:54:41 AM (IST)
Immunity Booster: इम्युनिटी बूस्टअप के लिए घर पर तैयार करें स्पेशल ड्रिंक्स

जबलपुर, नईदुनिया रिपोर्टर, Immunity Booster। शरीर को बीमारियों से मुक्त रखने के लिए बहुत अधिक मात्रा में पानी पीना भी जरूरी होता है। इसके अलावा कुछ खास ड्रिंक्स भी आपकी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। बीमार पड़ने के पीछे अक्सर कमजोर इम्युनिटी एक बहुत बड़ा कारण होती है। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग बीमार होते हैं। वहीं दोबारा से बने कोरोना के मामलों ने भी पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। ऐसे में लोगों को एक बार फिर से अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग करने के बारे में सोचना चाहिए। इम्युनिटी कमजोर होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के फूड्स का सेवन करना चाहिए। पोषण एवं आहार विशेषज्ञ डॉ.राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि घर में रखी हुई कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप आसानी से ये स्पेशल ड्रिंक्स और अचार बना सकते हैं और अपनी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

अदरक, हल्दी और गाजर का ड्रिंक्स : इसे बनाने के लिए सभी सब्जियों को सबसे पहले धो लें। अजवाइन, गाजर, नींबू, खीरा, अदरक और हल्दी को पीस लें। अब इसमें एक चुटकी काली मिर्च डालें। सभी को अच्छे से मिलाएं और पी लें। हल्दी एक हाई एंटीअक्सीडेंट मसाला है। क्योंकि इसमें कर्क्यूमिन होता है। वहीं काली मिर्च में पेपरिन होती है, जो कर्क्यूमिन के अवशोषण को बढ़ाती है। इसके अलावा अदरक सूखी खांसी को रोकने में मदद करता है और इसका रस खाने को पचाने में भी मदद करता है। नींबू विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है। जो एक एंटीअक्सीडेंट और इम्युनिटी बूस्टर भी है। इस वेजीटेबल जूस को जरूर पिएं।


गाजर और चुकंदर से बनी कांजी : गाजर, चुकंदर, पिसी हुई सरसों का पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर और पानी लें। इन सभी को एक बड़े जार में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस जार का ढक्कन टाइट से बंद कर दें और किसी गर्म स्थान पर कम से कम तीन दिन के लिए भी धूप में छोड़ दें। इसके अलावा आप इसे पूरे दिन के लिए भी धूप में छोड़ सकते हैं। इसका स्वाद खट्टा होता है। इसे आप तीन से चार दिन तक पी सकते हैं। कांजी एक उत्कृष्ट प्रोबायोटिक है। ये आपके आंतों के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आपकी आंतों का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो आपकी इम्युनिटी भी बेहतर होगी।