• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News: ग्वारीघाट, तिलवाराघाट सरयू तट की तर्ज पर होंगे विकसित, राकेश सिंह ने कहा- मां नर्मदा जी की आरती होगी और भव्य

MP Election 2023 राकेश सिंह ने कहा कि ग्वारीघाट एवं तिलवाराघाट को पवित्र सरयू नदी के तटों की तरह विकसित किया जाएगा है। दोनों घाटों को तथा मां नर्मदा ज...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 03 Nov 2023 12:16:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 12:46:47 AM (IST)
Jabalpur News: ग्वारीघाट, तिलवाराघाट सरयू तट की तर्ज पर होंगे विकसित, राकेश सिंह ने कहा- मां नर्मदा जी की आरती होगी और भव्य
सरयू नदी के तटों की तरह ग्वारीघाट एवं तिलवाराघाट होगा विकसित

HighLights

  1. सरयू नदी के तटों की तरह ग्वारीघाट एवं तिलवाराघाट होगा विकसित
  2. राकेश सिंह ने कहा- दोनों घाटों को तथा मां नर्मदा जी की आरती को, भव्यता प्रदान की जाएगी
  3. जबलपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हैं राकेश सिंह

जबलपुर। पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने कहा कि ग्वारीघाट और तिलवाराघाट के रूप में मां नर्मदा ने, अपने दोनों हाथों से, जबलपुर पश्चिम विधानसभा को आशीर्वाद दिया है, जिस तरह अयोध्या नगरी में प्रभु रामचन्द्र का भव्य मंदिर जहां आकार ले रहा है, और पवित्र सरयू नदी के तटों को विकसित किया गया है। उसी तरह इन दोनों घाट-क्षेत्रों को, परम्परा के अनुसार, किंतु स्थानीय निवासियों, तीर्थ पुरोहितों, दर्शनार्थियों, पर्यटकों एवं व्यवसायियों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।

ग्वारीघाट और तिलवाराघाट का विकास

राकेश सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड के जनसंपर्क के दौरान कहा कि ग्वारीघाट एवं तिलवाराघाट अत्यंत प्राचीन हैं और ऐतिहासिक महत्त्व को अपने साथ समेटे हैं। अनेक मंदिर और संत-साध्वियों का निवास होने के कारण, यह सारी भूमि पवित्र बन गई है। इसी आधार पर ग्वारीघाट और तिलवाराघाट के समग्र विकास की योजना बनाई है। दोनों घाटों को तथा मां नर्मदा जी की आरती को, भव्यता प्रदान की जाएगी।


naidunia_image

राकेश सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड के जैन मंदिर पुरवा से जनसंपर्क प्रारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक राजीव बेंटिया, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र विश्वकर्मा, पार्षद राहुल साहू, हृदेश राजपूत, अनिल बड़कुल, नरेश पटेल, राकेश गोल्हानी, संदीप पटेल, अश्वनी वैदेही, दिलीप गर्ग, राकेश मिश्रा, गायत्री गोंटिया, संध्या बर्मन के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।