• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News: आरोग्य भारती द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं सेवा कार्य

आरोग्य भारती द्वारा भोजन वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने, वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने का कार्य हो रहा है।

By Brajesh ShuklaEdited By: Brajesh Shukla
Publish Date: Sat, 22 May 2021 04:30:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 May 2021 04:30:12 PM (IST)
Jabalpur News: आरोग्य भारती द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं सेवा कार्य

जबलपुर, नईदुनिया रिपोर्टर। आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत द्वारा कोरोना त्रासदी के समय में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोलेनाथ, प्रांत अध्यक्ष डॉ राजेश धीरवाणी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में भोजन वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने, वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने का कार्य हो रहा है। योग प्रमुख ओंकार रजक, महिला प्रमुख अनीता मिश्रा, प्रांत सचिव डॉ आशीष राव के संयोजन में मास्क, सैनिटाइजर और काढ़ा वितरण किया जा रहा है।

आपदा को सेवा का अवसर बनाया : प्रांतीय मीडिया प्रभारी देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आपदा को सेवा का अवसर बनाने में आरोग्य भारती अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। आपदा ही ऐसा समय होता है जब संवेदनाओं के साथ ही मानवता की पहचान होती है। आम लोगों में मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य समस्या के समाधान के लिए 8 जिलों में 175 चिकित्सकों व 50 योगाचार्यों की सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार कर इंटरनेट मीडिया में उपलब्ध कराई गई है। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोग निश्शुल्क परामर्श प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं। इस सूची को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। जो भी शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हैं वो सूची में दिए गए डॉक्टर्स से संपर्क करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इस समय में सही समय पर उचित सलाह मिलना सबसे बड़ी मदद है। यही सोच कर इस आयोजन को शुरू किया गया है। 52 कोविड सेंटरों के 400 डॉक्टरों, नर्सों पैरामेडिकल स्टाफ से लगातार संपर्क कर यथासंभव सहयोग संस्था द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही सदस्यों द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में पौधारोपण भी किया जा रहा है। वर्तमान में शुद्ध वायु का महत्व सभी को समझ में आ चुका है। जितने अधिक पौधे लगाए जाएंगे उतनी ही शुद्ध वायु मिलेगी। बारिश होने से मौसम भी पौधारोपण के लिए अनुकूल हो गया है। इसलिए पौधारोपण भी किया जा रहा है। इन कार्यों को सफल बनाने में भागवत रजक, प्रेम नारायण बाथरे, अजय मीणा, प्रवीण चंद्रवंशी, सुरभि, अनिल, हेमा, नितिन जायसवाल व अन्य सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।