MP High Court: हाई कोर्ट में सात नए जज सोमवार को ग्रहण करेंगे शपथ
MP High Court new judges मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में नव नियुक्त सात नए जज सोमवार, छह नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे।
By Neeraj Pandey
Edited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 05 Nov 2023 12:55:36 AM (IST)
Updated Date: Sun, 05 Nov 2023 12:55:36 AM (IST)
हाई कोर्ट में सात नए जज सोमवार को ग्रहण करेंगे शपथHighLights
- हाई कोर्ट में सात नए जज सोमवार को ग्रहण करेंगे शपथ
जबलपुर, नप्र। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में नव नियुक्त सात नए जज विनय सराफ, विवेक जैन, राजेन्द्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा और गजेंद्र सिंह सोमवार, छह नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पूर्व मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ सातों को अपनी कोर्ट में शपथ ग्रहण कराएंगे।
पांच जज न्यायिक सेवा के थे अधिकारी
विनय सराफ, विवेक जैन अधिवक्ता समुदाय के बीच से न्यायाधीश बनाए गए हैं। जबकि शेष पांच न्यायिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने 17 अक्टूबर को इनके नामों की सिफारिश की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति की मुहर लगते ही केन्द्रीय कानून विभाग ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी।