जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कर्मचारियों के वेतन समूह बीमा योजना की राशि 17 सालों से नही बढ़ी है। जिसमें कटौती में बढोतरी की जानी चाहिए। यह मांग मध्यप्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय और अन्य सदस्यों ने की।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि कर्मचारियों के वेतन से समूह बीमा योजना के अंतर्गत 200 रुपये प्रति माह काटे जा रहे है। 200 रुपये के स्थान पर 1 हजार रुपये प्रति माह कटौती किया जाना चाहिए। जुलाई 2003 से 17 वर्षो में कटौती में बढ़ोतरी नहीं हुई है। सेवानिवृत पर जमा राशि और ब्याज दिया जाता है। कर्मचारियों के निधन होने पर 2 लाख 50 हजार रुपये उनके स्वजन को देते है। यदि 1 हजार रुपये मासिक कटौती होगी तो सेवानिवृत्त या निधन होने पर अधिक राशि का लाभ होगा। इस योजना पर सरकार को वित्तीय भार नहीं आएगा।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, विश्वदीप पटेरिया, राम दुबे, प्रसांत सोंधिया, अजय दुबे, नरेश शुक्ला, मुकेश चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा, देव दोनेरिया, एसके वांदिल, योगेश चौधरी, यूएस करोसिया, संजय गुजराल, योगेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र त्रिपाठी और अन्य सदस्य शामिल है।
..............
राकेश दुबे बने एसएएस प्रांताध्यक्ष: शासकीय अध्यापक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भोपाल में संगठन के प्रांताध्यक्ष की अध्यक्षता में आयाेजित की गई थी। जिसमें संगठन की व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए सर्वसम्मति से राकेश दुबे को मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन का निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नया आयाम मिलेगा। श्री दुबे के निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने पर जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी अध्यापकों शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि विगत 12 सितम्बर को शासकीय अध्यापक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भोपाल में संगठन के प्रांताध्यक्ष आरिफ अंजुम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां यह निर्णय लिया गया। संगठन के दीपक पटेल, मुकेश सिंह, प्रांतीय संयोजक म.प्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यापक प्रकोष्ठ अजय सिंह ठाकुर, राकेश उपाध्याय, प्रकाश तिवारी, नारायण सिंह परिहार, मुकेश चंदेल, मनीष पटेल, मुकेश श्रीवास, कामना ठाकुर अौर अन्य ने शुभकामनाएं प्रेषित की।