जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। रानीताल से यादव कॉलोनी मार्ग में ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। वहीं एक ओर के मार्ग को बंद कर दिया है। एक ही मार्ग से दोनों तरफ के वाहनों का अाना जाना किया जा रहा है। जिससे जाम की समस्या बन रही है। वहीं अब इस मार्ग में डायवर्ट मार्ग का इस्तमाल करके ही जाम की समस्या से निपटा जा सकता है।
रानीताल, मदनमहल, यादव कॉलोनी, बल्देवबाग, दमोहनाका में शुरू: ब्रिज निर्माण का कार्य लगातार तेज गति से चल रहा है। हालांकि इसके निर्माण में अभी लंबा वक्त लगना है। ब्रिज का निर्माण कार्य रानीताल, मदनमहल, यादव कॉलोनी, बल्देवबाग और दमोहनाका में शुरू कर दिया है। चारों ओर से मार्ग डायवर्ट कर राहगीर जाम से बचने के लिए गलियों से निकल रहे है। वहीं ब़डे वाहन मुख्य मार्ग से ही जाते है, जिसके कारण वहां जाम की समस्या लगातार बनी रहती है।
यादव कॉलोनी जाने के लिए डायवर्ट मार्ग: यादव कॉलोनी जाने के लिए लोग डायवर्ट मार्ग का प्रयोग कर रहे है। जिसमें आगा चौक और उखरी से होते हुए मेहता पेट्रोल पंप के पास निकल रहे है। जिसके बाद इन मार्गों में अधिक भी़ड हो गई है। वहीं आगा चौक में ट्रांसपोर्ट होने के कारण ब़डे वाहन स़डक पर ही खडे रहते है। जिससे दूसरे वाहनों को उस मार्ग से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं शास्त्री ब्रिज से यादव कॉलोनी जाने वाले मदनमहल थाने के सामने से स्नेह होते हुए पहुंच सकते है। जिससे उन्हें परेशानी नहीं होगी।
मदनमहल क्षेत्र में कोई डायवर्ट मार्ग नहीं: मदनमहल क्षेत्र में ब्रिज निर्माण के लिए डायवर्ट मार्ग के लिए व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिससे क्षेत्र में रहने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना प़ड रहा है। मदनमहल क्षेत्र में गलियों से ही चार और दो पहिया वाहन निकाले जा रहे है। वहीं आगे ब़ढते ही वह महानद्दा में बन रहे ब्रिज के जाम में फंस जाते है।
यातायात पुलिस करेगी मार्ग डायवर्ट: यातायात पुलिस ने जिन स्थानों में ब्रिज निर्माण हो रहा है उस स्थानों का निरीक्षण कराया है। वहीं किस वाहन के निकलने के लिए कौन सा मार्ग ठीक है इसपर प्रयोग चल रहा है। जल्द ही इसकी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।