• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News: युवा कांग्रेस डुमना के जंगल को बचाने चिपको आंदोलन का सहारा लेगी

युवा कांग्रेस ने डुमना के जंगल को बचाने के लिए चिपको आंदोलन का सहारा लेने का निर्णय लिया है।

By Ravindra SuhaneEdited By: Ravindra Suhane
Publish Date: Wed, 02 Jun 2021 12:45:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Jun 2021 12:45:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Jabalpur News: युवा कांग्रेस डुमना के जंगल को बचाने चिपको आंदोलन का सहारा लेगी

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस ने डुमना के जंगल को बचाने के लिए चिपको आंदोलन का सहारा लेने का निर्णय लिया है। डुमना जंगल में लगभग 50 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स सिटी योजना के नाम पर हजारों पेड़ों की कटाई की योजना बनाई गई है।

युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव व युवा नेता समर्थ अवस्थी ने बताया कि जबलपुर में डुमना एक मात्र जंगल है, जहां बहुत से जंगली वन्य जीव रहते हैं। साथ ही डुमना का जंगल जबलपुर का फेफड़ा भी कहा जाता है। लेकिन जबलपुर के सांसद राकेश सिंह द्वारा जबलपुर के विकास के नाम पर बहुमूल्य जंगल को बर्बाद करने की तैयारी कर ली गई है। जबकि जबलपुर के आस-पास हज़ारों एकड़ जमीन खाली है, जहाँ पर 50 एकड़ से भी ज्यादा बड़े क्षेत्रफल के स्टेडियम का बनाया जा सकता है। लेकिन डुमना में ही उनका इतना मोह क्यो है? सांसद राकेश सिंह को विकास करना ही है तो डुमना के अलावा जो जमीन शासन की खाली है, वहां स्टेडियम बनाए।


पूरे जबलपुर में चिपको आंदोलन की तर्ज पर युवा कांग्रेस द्वारा क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। और किसी भी कीमत में डुमना के जंगल को बर्बाद होने से बचाया जाएगा। शहर को ऐसा विकास नहीं चाहिए जिसमें जंगल को काट कर विकास किया जाए। शीघ्र ही आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

यातायात प्रभारी का अभद्र व्यवहार लोगों को कर रहा परेशान, एनएसयूआई ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन : यातायात थाने की प्रभारी की उषा सोमवंशी द्वारा जनता के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राहुल रजक एवं कैंट ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन कनौजिया ने बताया कि कोरोना काल मे पुलिस प्रशासन द्वारा जो अपनी जान पर खेलकर जनता की सेवा की गई, उसका हम स्वागत करते हैं। लेकिन वहीं यातायात थाने की टीआई उषा सोमवंशी चेकिंग के दौरान जिस किसी को भी पकड़ती हैं वह कहती है सौ रुपये की पर्ची कटवाओ, हमें एसपी साहब का आदेश है। जो विरोध करता है, वह उनसे अभद्रता करने लगती हैं। उषा सोमवंशी पर इस दुर्व्यवहार को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें आम नागरिकों से कुशल व्यवहार की नीति सिखाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई प्रदेश सचिव राहुल रजक ,पवन कनौजिया, राजेश चौबे, सौरभ गौतम ,दीपक चौधरी, विजय पांडे ,सैमुअल जेवर, मनीष विश्वकर्मा ,नाजिम खान सहित अन्य उपस्थित थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।