• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News : पिता और भाई की हत्‍या के आरोपित लड़की के मित्र ने किया आत्‍मसमर्पण, पुलिस थाने पहुंचकर बताया अपना नाम

मुकु‍ल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था। उसने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर अपना नाम बताया। उसने पुलिस थाने में कहा- मैं मुकुल ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 31 May 2024 06:20:40 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 May 2024 12:56:07 PM (IST)
Jabalpur News :  पिता और भाई की हत्‍या के आरोपित लड़की के मित्र ने किया आत्‍मसमर्पण, पुलिस थाने पहुंचकर बताया अपना नाम

HighLights

  1. पिता और भाई की हत्‍या करने वाली लड़की के मित्र ने देर रात आत्‍मसमर्पण कर दिया।
  2. वारदात के मास्‍टर माइंड बताए जा रहे मुकुल सिंह नामक युवक सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा
  3. मुकु‍ल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था।

जबलपुर। अपने बाॅयफ्रेंड के साथ पिता और भाई की हत्‍या करने वाली लड़की के मित्र ने देर रात आत्‍मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार इस वारदात के मास्‍टर माइंड बताए जा रहे मुकुल सिंह नामक युवक ने रात करीब पौने बारह बजे यहां सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उत्‍तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक दिन पहले ही नाबालिग लड़की को पकड़ लिया, इस दौरान मुकुल भागने में सफल हो गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)

बताया जाता है कि मुकु‍ल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था। उसने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर अपना नाम बताया। उसने पुलिस थाने में कहा- मैं मुकुल सिंह हूं। उसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए।


naidunia_image

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुकुल ने रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्‍वकर्मा और तनिष्‍क की हत्‍या में अपनी भागीदारी स्‍वीकार कर ली है। उसने बताया कि उसी ने 15 मार्च को राजकुमार और तनिष्‍क की हत्‍या की थी। इसके बाद वरिष्‍ठ अध‍िकारियों को उसके आत्‍मसमर्पण की सूचना दी गई।

उल्‍लेखनीय है कि शहर की सिविल लाइन स्थित काॅलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपित पिछले दिनों उत्तराखंड के हरिद्वार में घूमते मिले थे। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया जबकि मुख्य आरोपित मुकुल सिंह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा था। उत्तराखंड पुलिस की सूचना पर जबलपुर पुलिस नाबालिग को लेने पहुंची थी। अब नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि मुकुल और नाबालिग बस से हरिद्वार पहुंचे थे। जब वे कोतवाली थाना अंतर्गत अस्पताल के पास चाय की दुकान के पास बैठे थे। तब पुलिस को मुकुल के संबंध में जानकारी मिली। जबलपुर पुलिस ने इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची तो मुकुल भाग खड़ा हुआ था जबकि नाबालिग भाग नहीं पाई और पुलिस ने उसे पकड़ गिरफ्तार कर लिया था।

उल्‍लेखनीय है कि पिता और भाई की हत्‍या के बाद नाबालिग बेटी ने भोपाल में अपनी चचेरी बहन को किए 4 सेकंड के वॉइस मैसेज में बताया था कि पड़ोसी मुकुल ने पापा और भाई को मौत के घाट उतार दिया है।