पेंशन सर्टिफिकेट बनवाने का विज्ञापन पड़ा महंगा, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 54 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी
जबलपुर में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से पेंशन सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर साइबर ठगों ने 54,090 रुपये ठग लिए। विज्ञापन और इंटरनेट काल के जरिए एप पर प्र...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 11:47:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 11:47:03 AM (IST)
रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से ऑनलाइन ठगी। (फाइल फोटो)HighLights
- पेंशन सर्टिफिकेट के विज्ञापन से सेवानिवृत्त कर्मचारी झांसे में आए।
- ठग ने इंटरनेट काल कर एप पर प्रक्रिया कराई।
- पीड़ित से एटीएम के अंतिम छह अंक दर्ज कराए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में पेंशन सर्टिफिकेट तैयार कराने के नाम पर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 54 हजार 90 रुपये की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने इंटरनेट मीडिया पर पेंशन सर्टिफिकेट बनाने का विज्ञापन दिखाकर पीड़ित को झांसे में लिया। फिर इंटरनेट काल के जरिए एक एप पर प्रक्रिया पूरी करने को कहा। इसके बाद बैंक खाते से रकम कट गई।
सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख आए झांसे में
- संजीवनी नगर के सीओडी कॉलोनी निवासी प्रदीप श्रीवास्तव स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त हैं। 28 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे घर पर रहते समय उनके सोशल मीडिया पेज पर पेंशन सर्टिफिकेट तैयार कराने का विज्ञापन आया। विज्ञापन पर क्लिक कर उन्होंने अपना नाम दर्ज किया।
कुछ देर बाद मोबाइल में इंटरनेट मीडिया पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने एप पर नेक्स्ट-नेक्स्ट करने को कहा। इसी दौरान एटीएम के अंतिम छह अंक भी दर्ज करा लिए गए। खाते से कटे 54 हजार रुपये, पुलिस कर रही जांच
इसके कुछ देर बाद बैंक एप पर चेक करने पर पता चला कि ज्वाइंट अकाउंट से 22 हजार रुपये पेंशन अकाउंट में ट्रांसफर किए गए और कुल 54 हजार 90 रुपये खाते से कट गए। घटना की जानकारी मिलते ही हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- CG में केमिकल डालकर काले कागज से करेंसी बनाने का खेल, तीन आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड पर पहले भी मामले दर्ज