जबलपुर रेलवे: ट्रेनों की संरक्षा करने वाले कर्मचारियों को दी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज
ट्रेनों की संरक्षा में जुट रेल कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए रेलवे ने बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया।
By Ravindra Suhane
Edited By: Ravindra Suhane
Publish Date: Sat, 12 Feb 2022 12:29:30 PM (IST)
Updated Date: Sat, 12 Feb 2022 12:29:30 PM (IST)

   जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ट्रेनों की संरक्षा में जुट रेल कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए रेलवे ने बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया। इसका असर यह हुआ कि पश्चिम मध्य रेलवे में जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के 53 हजlर 563 कर्मचारी-अधिकारियों को टीका लगाया। पमरे ने अभी तक 53 हजार कर्मचारियों को कोरोना की दाेनों डाेज लगा दी। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों के ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर भी अपने इस अभियान को बढ़ाया। इसके साथ ही रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों के बच्चों को भी टीका लगाया गया। इसमें पमरे में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत में प्रथम डोज में 3232 बच्चों का टीकाकरण हुआ ।  
        दरअसल पश्चिम मध्य रेल में 53563 रेल कर्मचारियों का पहला डोज टीकाकरण हो चुका है। जिसमें जबलपुर मंडल में 19009 रेल कर्मचारियों को और भोपाल मंडल 15353 रेल कर्मचारियों को, सीआरडब्लूएस कारखाना भोपाल में 1965 रेल कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इसके अलावा कोटा मंडल के 13571 रेल कर्मचारी, डब्लूसीआरएस कारखाना के 2274 कर्मचारी को दोनों डोज लगी।  
        रेल कर्मचारियों के बच्चों को भी दी डोज: पमरे के इस कोविड टीकाकरण अभियान में रेलवे परिवार के 15 से 18 वर्ष के बच्चों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रथम डोज पमरे मुख्यालय में 262 बच्चों को अर्थात 80.12 प्रतिशत, जबलपुर मण्डल में 815 बच्चों अर्थात 25.21 प्रतिशत, भोपाल मण्डल 1195 बच्चों अर्थात 46.68 प्रतिशत, सीआरडब्लूएस कारखाना भोपाल में 221बच्चों अर्थात 77.54 प्रतिशत एवं कोटा मण्डल 331 बच्चों अर्थात 11.30 प्रतिशत, डब्लूसीआरएस कारखाना कोटा में 408 बच्चों अर्थात 93.79 प्रतिशत लोंगों का टीकाकरण हुआ। इस प्रकार पमरे में कुल 3232 बच्चों का प्रथम डोज 32.79 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हुआ। इसके साथ ही पमरे में 207 बच्चों का अर्थात 30.15 प्रतिशत द्वितीय डोज पूरा हो चुका है।