जबलपुर रेलवे: आज से फिर अपने समय और रूट पर चलेगी शक्तिपुंज
जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज आज जबलपुर रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर ही रवाना होगी।
By Ravindra Suhane
Edited By: Ravindra Suhane
Publish Date: Mon, 14 Feb 2022 01:52:34 PM (IST)
Updated Date: Mon, 14 Feb 2022 01:52:34 PM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर से हावड़ा जाने वाली सीधी ट्रेन शक्तिपुंज एक्सप्रेस को रद कर दिया गया था। इसे रद करने की वजह पटरियों की मरम्मत का कार्य था। जो अब पूरा हो गया है। इस वजह से यह ट्रेन आज से अपने निर्धारित समय और रूट से रवाना होने जा रही है।
दरअसल शक्तिपुंज ट्रेन को पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मंडल के सिंगरौली, करैला रोड, चुरकी एवं महदेइया स्टेशनों पर दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने की वजह से रद कर दिया। नान इंटरलाकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली शक्तिपुंज के अलावा कई गाड़ियों को भी रद किया गया था। इनमें से अधिकांश ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है।
आज से रात 11.40 पर रवाना होगी शक्तिपुंज: जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज आज जबलपुर रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर ही रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11.40 बजे जबलपुर से रवाना होगी, जो कटनी, सिंगरौली से होते ही हावडा जाएगी। इस ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन को 6 फरवरी से 13 फरवरी तक के लिए रद कर दिया था। अब इसे फिर बहाल कर दिया है।
कल आएगी हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज: जबलपुर-हावड़ा को सोमवार से चला दिया है। हालांकि अभी हावड़ा से जबलपुर आने वाली ट्रेन 11448 को बहाल नहीं किया है। यह ट्रेन मंगलवार को हावड़ा से जबलपुर आएगी। इस ट्रेन को आज हावड़ा से रवाना किया जा रहा है। दोनों ही ट्रेनों में एक बार फिर यात्री की भीड़ बढ़ गई है। इसके अलावा सिंगरौली-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस भी आज से चलने लगी। वहीं ट्रेन 22168 निज़ामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस आज अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद रहेगी।