
Biodiversity Challenge : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। विश्व स्तरीय जिला जैव विविधता चैलेंज की शुरुवात विश्व के साथ शहर में शुक्रवार से हुई। जिसमे सिटीजंस फार नेचर एंड कंजरवेशन सोसाइटी ने जैव विविधता के आंकड़े इकठ्ठा किए गए, जिसके लिए "शेलपर्ण उद्यान" को चुना गया था। क्योंकि यहां जगह शहर के बीचों बीच होते हुए जिले की संपूर्ण जैव विविधता के लिए एक अनूठा पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करती है।
शैल पर्ण में पेड़ पौधों, तितलियों, पक्षियों, मकोड़ों, सरीसर्प आदि की करीब 370 अलग अलग प्रजातियों को रिकार्ड करके वैज्ञानिक प्लेटफार्म में दर्ज कराया गया है। जैव विविधता चैलेंज में शहर देश में सातवे और विश्व में 42 वे स्थान में है, और अगले तीन दिनों में और आंकड़े दर्ज किए जाने है। इन आंकड़ों को दर्ज करवाने में समर्थ जैन, डा जितेंद्र झरिया, देव गोस्वामी, अभय सिंह ठाकुर, सौरभ दुबे, पुरषोत्तम विश्वकर्मा आदि की सराहनीय भूमिका रही। साथ ही सिटीजंस फॉर नेचर सोसायटी से डा आमिर नसीराबादी, डा विजय सिंह यादव, संजय पशीने, डा दिलीप कटियार, डा सुधीर जैन, डा समीर अग्रवाल, सलीम अली आदि ने डेटा कलेक्शन को करवाने में मदद की।
आज शनिवार को संग्राम सागर, मनमोहन पार्क, रांझी से आंकड़े एकत्रित किया जाना है। रविवार को कटंगी, पाटन, एयरपोट रोड, और वीरांगना दुर्गावती अभियारण्य से आंकड़े एकत्रित होना है। सोमवार को समाधि स्थल और बरगी से आंकड़े एकत्रित किए जाने हैं।