जबलपुर की ट्रेनों की बढ़ाई गति, सफर का समय 40 से 5 मिनट तक हुआ कम
जबलपुर से रवाना होने वाली यात्री ट्रेनों की गति बढ़ाई दी गई है, जिसका फायदा यात्री को मिलेगा।
By Ravindra Suhane
Edited By: Ravindra Suhane
Publish Date: Tue, 01 Dec 2020 01:44:19 PM (IST)
Updated Date: Tue, 01 Dec 2020 01:44:19 PM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर से रवाना होने वाली यात्री ट्रेनों की गति बढ़ाई दी गई है, जिसका फायदा यात्री को मिलेगा। गति बढ़ने के बाद अब यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। दरअसल, ट्रेनों की गति बढ़ाए जाने के बाद रेलवे ने सफर का समय कम करने के लिए यह किया है। एक दिसंबर से रेलवे ने अपना नया टाइम टेबल जारी किया है। इसमें जबलपुर मंडल से चलने वाली ट्रेनों के सफर के समय में कटौती की है। इसके लिए ट्रेनें तय समय से पहले या बाद में रवाना होंगी।
जबलपुर से कटरा जाने वाली वैष्णोदेवी एक्सप्रेस 11449 के सफर में 40 मिनट की कमी की गई है, जिसके बाद यह ट्रेन अब जबलपुर से सुबह 6.30 बजे की बजाए 40 मिनट देरी से सुबह 7.10 पर रवाना होगी, लेकिन अपने निर्धारित समय पर ही पहुंचेगी। इसके साथ ही श्रीधाम, विंध्याचल, गरीब रथ और शक्तिपुंज से लेकर अमरावती नागपुर स्पेशल के रवाना होने वाले समय में भी बदलाव किया गया है, जिसका आज से असर दिखने लगेंगा।
गोंडवाना अब दोपहर 3.10 पर होगी रवाना: जबलपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 22181 अब जबलपुर से दोपहर 3 बजे की बजाए दोपहर 3.10 पर रवाना होगी। इसके अलावा जबलपुर-निजामुद्दीन 22181 ट्रेन संपर्कक्रांति रात 7.10 की बजाए रात 7.25 पर जबलपुर से रवाना होगी। वहीं जबलपुर से अजमेर जाने वाली 12181 रात 8.25 की बजाए रात 8.30 पर रवान की जाएगी। जबलपुर-हरिद्वार ट्रेन 01701 जबलपुर से दोपहर 3.15 की बजाए दोपहर 3.20 पर रवाना होगी। यह सभी ट्रेनें गंतव्य तक अपने निर्धारित समय पर ही पहुंचेंगी।