• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur Weather Update: गर्मी ने असर दिखाया किया शुरू, तापमान 37 डिग्री के पार

हल्के बादलों के बीच धूप में तीखापन महसूस किया गया वहीं हवा उत्तर पश्चिमी हवा में गर्माहट महसूस की गई। रात को जरूर उत्तरी हवा के फेर में हल्की ठंडक का ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 09:24:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Mar 2024 10:33:56 AM (IST)
Jabalpur Weather Update:  गर्मी ने असर दिखाया किया शुरू, तापमान 37 डिग्री के पार

HighLights

  1. सूरज तल्खी बघारने आमादा, बादल करते रहे पर्दा
  2. हल्के बादलों के बीच गर्मी ने मारा जोर
  3. 26 मार्च की रात से और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को रवि के तेवर तल्ख रही। तेज धूप के साथ ही हवा में गर्माहट घुली रही। दिन का तापमान भी 37 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि सूरज की तल्ख मिजाजी पर हल्के बादल भी पर्दा करते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तो देखने नहीं मिल रहा लेकिन आंशिक प्रभाव से सोमवार को हल्के बादल जरूर छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने 26 मार्च की रात से और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है। मसलन धूप के बीच हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि गर्मी का असर बरकार रहेगा।


हवा में घुली गर्माहट

हल्के बादलों के बीच धूप में तीखापन महसूस किया गया वहीं हवा उत्तर पश्चिमी हवा में गर्माहट महसूस की गई। रात को जरूर उत्तरी हवा के फेर में हल्की ठंडक का अहसास बना रहा। मौसम विभाग की माने तो होली के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। यानी होली के बाद तापमान में 39 से 40 डिग्री सेल्यियस तक पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं। बहरहाल रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।