नईदुनिया, जबलपुर ( Jabalpur Weather Update)। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक धूप और उमस से लोगों का हाल बेहाल किया था, लेकिन नवंबर माह के पहले पखवाड़े में ठंड का अहसास होने लगा और अब दूसरे पखवाड़े में लोग रात के साथ अब दिन में भी ठिठुर रहे हैं।
तापमान लगातार गिर रहा है और बुधवार को यह 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। बुधवार को सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर तक ठंड का अहसास होने लगा और शाम को पहाड़ों से आईं बर्फीली हवा ने ठिठोर दिया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट अाने का अनुमान है। तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। वहीं दिन के तापमान में भी कमी आएगी।
मैदानी क्षेत्र में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा दूसरे दिन भी 5.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी भोपाल सहित छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह रात के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।
वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 260 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। 29 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के भी संकेत मिले हैं।
सूर्योदय- 6:33
सूर्यास्त- 5:24
तापमान
अधिकतम -26.8
न्यूनतम - 9.2
आर्दता-55
-58
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
28 नवंबर - 26.5- 9.0
29 नवंबर - 26.0- 8.0
कटनी
28 नवंबर - 27.0- 12.6
29 नवंबर - 26.0- 12.0
मंडला
28 नवंबर - 29.0- 8.0
28 नवंबर - 28.0- 7.0
शहर- न्यूनतम तापमान
मंडला- 7.0
जबलपुर- 9.2
भोपाल- 9.8
उमरिया- 8.1
राजगढ़- 9.2
मलाजखंड- 9.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में।)!