• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में एक्सपायर इंजेक्शन से युवक की मौत, बिना डिग्री कर रहा था इलाज; अस्पताल सील

स्वजनों ने ड्रिप की बोतल जांची तो उस पर एक्सपायरी डेट नवंबर 2025 दर्ज मिली। पुलिस ने आधी भरी ड्रिप, इंजेक्शन की खाली शीशी और अन्य सामग्री जब्त की है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 06:31:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 06:31:30 PM (IST)
जबलपुर में एक्सपायर इंजेक्शन से युवक की मौत, बिना डिग्री कर रहा था इलाज; अस्पताल सील
बीएमओ डाॅ. श्रीपति मिश्रा की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और उसे सील कर दिया। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. बेलखाड़ू के अश्विनी अस्पताल पर कसा शिकंजा
  2. सतीश साहू (28) के खिलाफ एफआइआर दर्ज
  3. हाथ और कमर में कुल नौ इंजेक्शन लगाए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के बेलखाड़ू स्थित अश्वनी अस्पताल में गलत इलाज और एक्सपायरी दवा देने से 18 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने इलाज करने वाले सतीश साहू (28) के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है।

पेट में दर्द होने पर स्वजन अस्पताल पहुंचे थे

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी के पास चिकित्सा संबंधी कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं था। पुरानी बेलखाड़ू निवासी शेखर चौधरी को दो अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे पेट में दर्द होने पर स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां सतीश साहू ने उसके हाथ और कमर में कुल नौ इंजेक्शन लगाए एवं दवाइयां दीं।


हाथ-पैर में जलन होने पर उसे दोबारा अस्पताल लाए

सुबह करीब 4:30 बजे स्वजन उसे घर ले गए। कुछ घंटे बाद पेट दर्द और हाथ-पैर में जलन होने पर उसे दोबारा अस्पताल लाया गया। यहां इंजेक्शन और ड्रिप लगाने के करीब आधे घंटे बाद सुबह 9:45 बजे शेखर की मौत हो गई।

सीसीटीवी में सतीश इलाज करता दिखा

स्वजनों ने ड्रिप की बोतल जांची तो उस पर एक्सपायरी डेट नवंबर 2025 दर्ज मिली। पुलिस ने आधी भरी ड्रिप, इंजेक्शन की खाली शीशी और अन्य सामग्री जब्त की है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में सतीश इलाज करता दिखा, जबकि डाॅक्टर सरिता साहू मौजूद नहीं थीं।

पुलिस की मामला दर्ज कर छानबीन शुरू

सूचना पर बीएमओ डाॅ. श्रीपति मिश्रा की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और उसे सील कर दिया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का स्पष्ट कारण नहीं मिलने पर विसरा जांच कराने की अनुशंसा की गई है। जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला, केंद्र और राज्यों को नोटिस, शीर्ष अदालत ने जताई चिंता