• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घने कोहरे की आशंका, रेलवे ने 4 माह पहले ही रद्द की जनवरी-फरवरी की 16 ट्रेनें

पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर मंडल से उत्तर भारत की ओर जाने वाली 16 ट्रेनों को 4 माह पहले ही रद्द कर दिया है। इसकी वजह जनवरी-फरवरी में उत्तर-भारत में पड़...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Wed, 09 Sep 2015 01:58:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2015 01:58:07 AM (IST)
घने कोहरे की आशंका, रेलवे ने 4 माह पहले ही रद्द की जनवरी-फरवरी की 16 ट्रेनें

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर मंडल से उत्तर भारत की ओर जाने वाली 16 ट्रेनों को 4 माह पहले ही रद्द कर दिया है। इसकी वजह जनवरी-फरवरी में उत्तर-भारत में पड़ने वाला घना कोहरा बताया जा रहा है। रेलवे का तर्क है इस दौरान घना कोहरा होने से ट्रेनों का संचालन सुचारू नहीं हो पाता। ऐन वक्त में ट्रेन रद्द करने पर यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने में परेशानी होती है साथ ही उनके कार्यक्रमों का शेड्यूल बिगड़ जाता है। लेकिन सवाल यह है कि चार माह पूर्व ही रेलवे मौसम का अनुमान कैसे लगा सकता है कि कितना कोहरा पड़ेगा।

जनवरी-फरवरी में रद्द हुई थीं कई ट्रेनें

जनवरी और फरवरी माह में कोहरे की वजह से सैकड़ों ट्रेनें रद्द हुई थीं। इसका सबसे ज्यादा असर जबलपुर से इलाहाबाद, लखनऊ और दिल्ली रूट की ट्रेनों पर पड़ा था।

4 माह पहले रिजर्वेशन भी वजह

जानकार बताते हैं कि ट्रेनों के रद्द करने के पीछे मुख्य वजह रिजर्वेशन की सुविधा 2 से 4 माह पहले कराने का नियम भी है। अब रिजर्वेशन 60 दिन की बजाए 120 दिन पहले कराने का नियम हो गया है। यदि निर्णय अभी नहीं लिया गया तो इन ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो जाएगा और ऐन वक्त पर ट्रेन रद्द करने पर यात्री और रेलवे दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा।


जनवरी-फरवरी में रद्द रहेंगे ये प्रमुख ट्रेनें

-11447 जबलपुर-हावड़ा

-11448 हावड़ा

- 11651 जबलपुर-सिंगरौली

-11652 सिंगरौली-जबलपुर

-12059 कोटा-निजामुद्दीन

-12060 निजामुद्दीन-कोटा

-12155 हबीबगंज-निजामुद्दीन

-12156 निजामुद्दीन-हबीबगंज

-12181 जबलपुर-अजमेर

-12182 अजमेर-जबलपुर

- 12192 जबलपुर-नईदिल्ली

- 12191 नईदिल्ली- जबलपुर

- 12189 जबलपुर-निजमुद्दीन

- 12190 निजामुद्दीन-जबलपुर

-22981 कोटा-श्री गंगानगर

-22982 श्री गंगानगर-कोटा