नवागत प्राचार्य को सौजन्य भेंट कर दिए कैलेंडर
मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी की नवागत प्राचार्य डॉ. शुभा उपाध्याय से सौजन्य भेंट कर ब्लाक शाखा बरेला का वार्षिक कैलेंडर वितरित किए। साथ ही ब्लाक शाखा बरेला के समस्त संकुल केंद्र के कर्मचारियों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी वितरित किए गए। इस दौरान
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 23 Jan 2020 06:12:16 AM (IST)
Updated Date: Thu, 23 Jan 2020 06:12:16 AM (IST)
बरेला। नईदुनिया न्यूज
मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी की नवागत प्राचार्य डॉ. शुभा उपाध्याय से सौजन्य भेंट कर ब्लाक शाखा बरेला का वार्षिक कैलेंडर वितरित किए। साथ ही ब्लाक शाखा बरेला के समस्त संकुल केंद्र के कर्मचारियों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी वितरित किए गए। इस दौरान संकुल प्राचार्य कन्या बरेला, बालक बरेला, उमारिया व सालीबाड़ा गौर से भी सौजन्य भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कैलेंडर वितरित किए गए। इस दौरान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष शहजाद सिंह द्विवेदी, रजनीश पांडे, अजय दुबे, प्रदीप मिश्रा, राकेश बड़गैंया, सुशील कटारे, मनोज सिंह, दाल चंद पासी, राकेश झारिया, अंशुल साहू, शेर सिंह, निर्मल लोधी, मुकेश झारिया, विनोद दुबे, सुरेंद्र तिवारी, डीएल साहू, राजेश दुबे, जयप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।