जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। रेलवे ने जबलपुर के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जबलपुर से रवाना होने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को चलाने की समयावधि बढ़ा दी है। इनमें जबलपुर-पुणे, जबलपुर-कोयम्बटूर और रीवा-जबलपुर-मुंबई है। इन स्पेशल ट्रेनों को पहले जुलाई तक ही चलाने की अनुमति थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ी मांग और ट्रेन में भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन अब सितंबर तक चलेगी।
जबलपुर से पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक मात्र ट्रेन है, जो जबलपुर से रवाना होती है, वहीं रीवा से जबलपुर होकर जाने वाली मुंबई भी स्पेशल ट्रेन में एक मात्र ट्रेन है। रेलवे के इस निर्णय के बाद यात्रियों को अब सितंबर तक आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। वे अब इन ट्रेनों में सितंबर तक अपना आरक्षण करा सकते हैं।
कोयम्टूबर 3 अक्टूबर तक चलेगी
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने बताया की जबलपुर से हर शुक्रवार को कोयम्बटूर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 02198 अब 29 जुलाई को चलने वाली थी। अब ये ट्रेन 30 सितम्बर तक चलेगी। वहीं कोयम्बटूर से जबलपुर आने वाली ट्रेन 3 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं जबलपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन को 14 अगस्त तक चलाया जाना था। यह ट्रेन हर रविवार को चलती है। यह ट्रेन 25 सितम्बर तक चलेगी। वहीं पुणे से आने वाली ट्रेन 26 सितम्बर तक चलाई जाएगी।
रीवा-मुंबई स्पेशल अब 29 सिंतबर तक
रीवा स्टेशन से चलकर सतना, कटनी, जबलपुर से इटारसी होकर प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली रीवा मुंबई गाडी संख्या 02187 भी 28 जुलाई तक चलनी थी। अब यह ट्रेन 29 सितम्बर तक चलेगी। वहीं मुंबई से आने वाली 30 सितम्बर तक निरंतर जारी रहेगे. श्री रंजन ने बताया की उक्त फेस्टिवल स्पेशल यात्रियों गाड़ियों को इनके प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन पर यात्रियों की निरंतर मांग पर इनकी अवधि में विस्तार किया जा रहा है जिससे की यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार अग्रिम यात्रा का आरक्षण करा सकते है।
डा. प्रदीप बिसेन एमएसपी को प्रभावी बनाने वाली राष्ट्रीय समिति में
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के किसानों में जीरो बजट आधारित खेती को बढ़ावा देने और देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर, फसल विविधीकरण के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम. एस. पी.) को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस काम के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की समिति बनाई गई है। इसमें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन को शामिल किया गया है। डॉ. बिसेन का चयन देश के प्रधानमंत्री की अनुशंसा द्वारा बनाई गई। समिति में देशभर से चुने गए वरिष्ठ कृषि विज्ञानी में किया गया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, संचालक, कलसचिव, लेखानियंत्रक सहित सभी विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बधाई दी है।