• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

युवक की मौत के बाद जबलपुर का सील अश्वनी हॉस्पिटल खुला, जांच में मिलीं एक्सपायरी दवाइयां

मंगलवार को औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने सील अस्पताल को खुलवाकर दवाइयों की जांच की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों के उपचार में इस्तेमाल होन...और पढ़ें

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 08:17:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 08:17:49 PM (IST)
युवक की मौत के बाद जबलपुर का सील अश्वनी हॉस्पिटल खुला, जांच में मिलीं एक्सपायरी दवाइयां
अश्वनी हॉस्पिटल में जांच करते औषधि निरीक्षक प्रवीण पटेल। सौजन्‍य विभाग

HighLights

  1. अश्वनी हॉस्पिटल में औषधि निरीक्षक का छापा
  2. बिना ड्रग लाइसेंस दवाइयां रखने पर कार्रवाई
  3. बेलखाड़ू के मॉल बाबा मंदिर खैरी के सामने है हॉस्पिटल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बेलखाड़ू में कटंगी रोड पर मॉल बाबा मंदिर खैरी के सामने स्थित अश्वनी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।

3 अक्टूबर को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी

झगरा कोयला भट्टा मोहल्ला निवासी शेखर चौधरी की 3 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे अश्वनी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। इसके बाद थाना व चौकी पुलिस, तहसीलदार तथा स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया था।

naidunia_image

बिना ड्रग लाइसेंस रखी थीं दवाइयां

मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। औषधि निरीक्षक प्रवीण पटेल, बीएमओ पनागर श्रीपति मिश्रा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. पीयूष द्विवेदी, शासकीय फार्मासिस्ट पंकज दहाड़े, बेलखाड़ू चौकी प्रभारी एसआई अमित मिश्रा, मृतक के परिजन और अस्पताल संचालिका की मां की मौजूदगी में अस्पताल की सील खोली गई।


naidunia_image

अस्पताल में कई तरह की दवाइयां मिलीं

औषधि निरीक्षक प्रवीण पटेल के अनुसार जांच के दौरान अस्पताल में कई तरह की दवाइयां मिलीं। इनमें कुछ एक्सपायर दवाइयां भी थीं। उनके मुताबिक दवाइयां बिना औषधि अनुज्ञप्ति (ड्रग लाइसेंस) के अस्पताल में रखी गई थीं। टीम ने दवाइयों को जब्त कर पंचनामा तैयार किया और उन्हें कार्टून बॉक्स में सुरक्षित रखा।

जांच के बाद अस्पताल फिर सील

कार्रवाई पूरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संबंधित लोगों की मौजूदगी में अश्वनी हॉस्पिटल को दोबारा सील कर दिया। जब्त दवाइयों के संबंध में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संचालिका जांच के दौरान नहीं पहुंचीं

कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालिका डॉ. सरिता साहू मौके पर मौजूद नहीं थीं। पुलिस चौकी प्रभारी, औषधि निरीक्षक सहित अन्य लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार फोन किए जाने और संदेश दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद वह जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकीं। उनकी मां कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह के वाट्सऐप खाते बंद करने के मामले में मेटा ने पल्ला झाड़ा