Republic Day 2024: जबलपुर, नई दुनिया डिजिटल डेस्क। दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में इस बार जबलपुर व रीवा की बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। एनएसएस स्वयंसेवक श्रद्धा नगपुरे और स्वाती मौर्य परेड में शामिल हुईं। परेड के लिए चयनित श्रद्धा बीए व स्वाति एम फस्र्ट सेमेस्टर की छात्राएं हैं। वहीं झांकी के अग्रभाग में भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट रीवा की अवनी चतुर्वेदी मिग बाइसन लड़ाकू विमान के साथ दिखाई दीं। बता दें कि अवनी चतुर्वेदी भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलट हैं। जो की मूल रूप से रीवा की रहने वाली हैं।
तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया है। पहले चरण में कार्यक्रम अधिकारियों और दूसरे चरण में विश्वविद्यालय स्तर पर चयन किया जाता है। तीसरे चरण में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से प्री परेड के लिए चयन किया गया था। प्री आरडी शिविर 19 से 29 नवंबर तक देव संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित किया गया। वहां उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। दाेनों दिल्ली में एक से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल हुईं।
जबलपुर की श्रद्धा, स्वाति व रीवा की अवनी ने बताया कि जैसे ही हमें कर्तव्य पथ परेड पर शामिल होने की जानकारी मिली खुशी का ठिकाना नहीं था। इसके लिए चयन प्रक्रिया बहुत लंबे से चल रही है। जिसमें रनिंग, इंटरव्यू, हाइट, कल्चरल, परेड आदि शामिल थे। चयन प्रक्रिया में 200 स्वयं सेवक शामिल हुई थीं। जिसमें मप्र से 40 को चयनित किया था। अंतिम चरण में आठ छात्राएं चयनित हुईं। कर्तव्य पथ पर परेड करना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। एक जनवरी को दिल्ली आ गए थे। प्रतिदिन हमारी प्रैक्टिस होती है। श्रद्धा ने बताया कि इसी बीच कुछ स्वयं सेविकाओं का सिलेक्शन का पीए हाउस में प्रस्तुति और कुछ का सिलेक्शन प्रेसीडेंस हाउस के लिए होता है। मेरा चयन पीएम हाउस में प्रस्तुति के लिए। जिसकी प्रस्तुति बुधवार को हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुति में नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुत दी।