• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News : जीतू पटवारी बोले- जनता से किए वादे निभाए भाजपा, कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी

Jabalpur News : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आगामी छह से लेकर आठ जनवरी तक भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक है।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 12:12:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 12:12:06 PM (IST)
Jabalpur News : जीतू पटवारी बोले- जनता से किए वादे निभाए भाजपा, कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी

HighLights

  1. अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष।
  2. अपना दायित्व निभाते हुए सरकार के खिलाफ खड़ी होगी।
  3. भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के 9 जिलों से गुजरेगी।

Jabalpur News : जबलपुर नईदुनिया प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशान साधा और कहा कि जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए हैं, उसे हर हाल में पूरा करना होंगे।

कांग्रेस जनता के सामने उनका असली चेहरा लाएगी

यदि वे अपने वादे से मुकरते हैं तो कांग्रेस जनता के सामने उनका असली चेहरा लाएगी। उन्होंने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि विधानसभा में आए परिणामों को भूलकर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। अब कांग्रेस जल्द ही शीर्ष नेतृत्व में युवाओं को आगे लाएगी। जल्द ही पार्टी में कई नवाचार देखने मिलेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आगामी छह से लेकर आठ जनवरी तक भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक है।


जो जनता से वादा किया था उसे निभाओ

जीतू पटवारी ने सरकार से अनुरोध किया है कि जो जनता से वादा किया था उसे निभाओ। नहीं तो कांग्रेस पार्टी अपना दायित्व निभाते हुए सरकार के खिलाफ खड़ी होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के 9 जिलों से गुजरेगी। जिसमें लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। दिनों जबलपुर में हुई कैबिनेट बैठक को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि जिस दिन कैबिनेट बैठक थी।

पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है

उसी दिन यह भी पता चला कि जनवरी से मार्च के बीच प्रदेश सरकार 28 हजार 500 करोड़ कर्ज लेगी। जबकि पहले से ही हमारी सरकार कर्ज में है। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। सब एक साथ मिलकर काम करेगे और लोकसभा में सभी सीट जीतेंगे।

जगह-जगह कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को सतना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जबलपुर सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। अल्प प्रवास पर जबलपुर आने पर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। डुमना विमानतल पर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक लखन घनघोरिया, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निलेश जैन, विनय सक्सेना, संजय यादव, निलेश अवस्थी, अयोध्या तिवारी, अतुल बाजपेई, अनुपम जैन, आदि उपस्थित रहे। सभी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जबलपुर से गुजरते वक्त जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।