
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक छात्र शुक्रवार दोपहर हॉस्टल की छत से गिरकर मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है उपचार जारी है। हॉस्टल के पहली मंजिल से गिरने के कारण मामूली चोटे आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज के हॉस्टल नंबर-4 में बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश में प्रथम वर्ष का जूनियर डाक्टर छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद साथी छात्र तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार 2025 बैच के प्रथम वर्ष के छात्र अंकित कुमार धाकड़ हॉस्टल नंबर-4 की छत पर किसी काम से गया था। इसी दौरान अचानक वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया। जिस वक्त बंदरों ने उसे खदेड़ वह हॉस्टल के चौथा फ्लोर पर छत में था।
वहां से भागते हुए पहले फ्लोर तक पहुंच गया और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा। बताया जा रहा है कि बंदरों ने छात्र को खदेड़ना शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए अंकित ने वहां से हटने की कोशिश की, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जा गिरा।
जूनियर डॉक्टर के गिरते ही हॉस्टल में मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। साथी छात्र दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल अंकित को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घायल अंकित को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में रखा गया है और उसे कूल्हे और हाथ में चोट है।
बताया जा रहा है कि छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच भी बंदरों को लेकर दहशत का माहौल है। अचानक बंदरों के झुंड के सामने आने से छात्र को खुद को बचाने के लिए भागना पड़ा और इसी दौरान यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में छात्र को गंभीर चोट नहीं आई।
यह भी पढ़ें- सिर्फ एक अंक से फेल हो रहा था मेडिकल छात्र, एमपी हाई कोर्ट ने पूछा- क्या बचाया जा सकता है एक साल?