Vande Bharat Trains In Jabalpur : यात्रा करने से पहले जान लें वंदे भारत ट्रेन का समय, होगी सहूलियत
Vande Bharat Trains In Jabalpur : रानी कमलापति-जबलपुर 20173, जबलपुर-रानी कमलापति 20174 पहुंंचेंगी स्टेशन तय समय पर।
By Dheeraj Bajpaih
Edited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Tue, 27 Jun 2023 09:24:06 AM (IST)
Updated Date: Wed, 28 Jun 2023 07:49:58 AM (IST)

Vande Bharat Trains In Jabalpur : जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। वंदे भारत का जबलपुर से रानीकमलापति स्टेशन के मघ्य विभिन्न स्टेशनों तक के लिए तय किए गए किराए पर एक नजर डालें। सीसी श्रेणी और ईसी श्रेणी में जबलपुर से विभिन्न स्टेशनों तक का किराया तय है। वहीं रानीकमलापति स्टेशन से जबलपुर तक के लिए भी किराया निर्धारित है।
दोनों वंदे भारत की समय सारणी
जबलपुर-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (20174):- यह ट्रेन सुबह छह बजे जबलपुर से चलकर, सुबह 6.55 बजे नरसिंहपुर, सुबह 7.55 बजे पिपरिया, सुबह 8.55 बजे इटारसी, सुबह 9.23 बजे नर्मदापुरम और सुबह 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20173):- यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से शाम सात बजे चलकर शाम 7.51 बजे नर्मदापुरम, रात 8.15 बजे इटारसी, रात 9.15 बजे पिपरिया, रात 10.15 बजे नरसिंहपुर और रात 11.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
जबलपुर से विभिन्न स्टेशनों तक का किराया
- सीसी श्रेणी- ईसी श्रेणी
जबलपुर से नरसिंहपुर- 425- 820
जबलपुर से पिपरिया- 690- 1265
जबलपुर से इटारसी- 810- 1510
जबलपुर से नर्मदापुरम- 830- 1560
जबलपुर से आरकेएमपी- 955- 1790
वंदे भारत का रानीकमलापति स्टेशन से किराया
सीसी श्रेणी- ईसी श्रेणी
रानीकमलापति से नर्मदापुरम- 425- 810 ।
रानीकमलापति से इटारसी- 650- 1070 ।
रानीकमलापति से पिपरिया- 745- 1265 ।
रानीकमलापति से नरसिंहपुर- 910- 1600 ।
रानीकमलापति से जबलपुर- 1055- 1880 ।