
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राजनेता व पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी उनकी बहन अंबिका शुक्ला तथा ममेरे भाई वीएन सिंह के बीच भोपाल स्थित पैतृक जमीन विवाद के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है।
विवाद भोपाल की हुजूर तहसील के लाऊखेड़ी क्षेत्र स्थित पैतृक जमीन के नामांतरण से जुड़ा है। नई दिल्ली निवासी अंबिका शुक्ला और मेनका गांधी ने वीएन सिंह के खिलाफ अपील दायर की है। उनका आरोप है कि उन्हें पक्षकार बनाए बिना ही विवादित जमीन के नामांतरण से संबंधित आदेश हासिल किया गया।
यह भी पढ़ें- एमपी हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की वरिष्ठता और पदोन्नति में भेदभाव पर सरकार व PSC से मांगा जवाब
अपीलकर्ताओं का तर्क है कि पैतृक संपत्ति में उनका हित होने के बावजूद उन्हें सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया। एकलपीठ से राहत नहीं मिलने के बाद दोनों ने युगलपीठ का रुख किया। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।