
Jabalpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही वन्य जीव अब प्यास बुझाने रहवासी क्षेत्रों की तरफ मूवमेंट करने लगे हैं। जंगलों से निकल कर तेंदुआ आस-पास के रहवासी क्षेत्रों में विचरण करते देखते जा रहे हैं। इसी बीच एक तेंदुआ ने खमरिया स्थित राज्य बीज-फार्म विकास निगम परिसर के खाली भूमि को अपना नया ठिकाना बना लिया है।
बताया जाता है कि यहां राज्य बीज फार्म विकास निगम की करीब के आवास थे जो खाली हो गए हैं। वहीं जंगल से लगे क्षेत्र में तालाब भी हैं। जहां अक्सर तेंदुआ विचरण करते देखा जा रहा है। तेंदुआ की इस नए ठिकाने से आस-पास के रहवासी दहश्त में आ गए हैं।
वन्य प्राणी विशेषज्ञ शकरेंद्रनाथ ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया है कि रविवार की रात विकास निगम परिसर में तेंदुआ विचरण करते देखा गया है। इसके पहले भी अक्सर तेंदुआ का मूववेंट देखा जा चुका है। क्योंकि पनागर वन परिक्षेत्र अंतरगत आने वाले रिठौरी के जंगल खमरिया क्षेत्र जुड़ा हुआ है।
राज्य बीज फार्म विकास निगम के परिसर मे काफी एकड़ भूमि खाली पड़ी है तालाब भी है संभवत: प्यास बुझाने तेंदुआ यहां आता होगा। बहरहाल ग्रामीणों को सर्तक रहने और रात में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।