जबलपुर नईदुनिया प्रतिनिधि। दो अलग-अलग घटनाओं में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एक महिला समेत दो लोगों की जान अपनी सूझबूझ से बचाई। पिपरिया स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतर रही महिला को समय रहते पकड़ कर ट्रेन से दूर खींच लिया। वहीं मदन महल स्टेशन पर एक किशोरी को बचाया गया।
पिपरिया स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा की सतर्कता से महिला यात्री की जान बचाई जा सकी है। हुआ यह कि मंगलवार को एक महिला यात्री गाड़ी संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस से मैहर से पिपरिया सामान्य श्रेणी में जनरल टिकट के साथ यात्रा कर रही थी। पिपरिया स्टेशन पर चलती गाड़ी में उतरने के प्रयास में ट्रेन से गिर गई। जिसे स्टेशन ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा ने तेजी व सजगता दिखाते हुऐ महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया तथा महिला यात्री की जान बच गई। महिला ने पूछताछ में अपना नाम फूलन देवी पटेल पति स्वर्गीय भगवान दीन पटेल उम्र 45 वर्ष बताया। महिला द्वारा अपने आप को सकुशल बताए जाने पर उसे अपने घर के लिए रवाना किया।
मदनमहल स्टेशन पर इसी प्रकार एक अन्य घटना में रविवार को रेल सुरक्षा बल मदनमहल में प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक गोविंद उप्रेती द्वारा गाड़ी संख्या 05704 नैनपुर से जबलपुर के मदनमहल स्टेशन से समय 10:37 बजे प्रस्थान के समय आराधना मरावी उम्र 16 वर्ष जो अपने पिता भगवानी सिंह मरावी के साथ नैनपुर से जबलपुर की यात्रा कर रही थी, मदनमहल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर दोनों गाड़ी से उतरे एवं पुनः गाड़ी चलने पर बच्ची चढ़ते समय पैर फिसलने से चलती गाड़ी से गिरने लगी, जिसे ड्यूटी स्टाफ द्वारा तत्काल बच्ची को गिरने से बचाया।
Jabalpur Railway Video : चलती ट्रेन से उतर रही महिला और किशोरी की जान आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से बची #Jabalpur#Pipariya#MP pic.twitter.com/zKlH12YQwM
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 2, 2022
Jabalpur Railway Video : चलती ट्रेन से उतर रही महिला और किशोरी की जान आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से बची #Jabalpur#Pipariya#MP pic.twitter.com/4Ge1YbNu4b
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 2, 2022