
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। हिमालय में हो रही बर्फबारी से जबलपुर में भी ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उत्तरी ठंडी हवाओं के जोर से वातावरण में ठंडक घुलने लगी है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्के बादल छाने से गुरुवार को तापमान 10.8 डिग्री से आंशिक रूप से बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंडी हवाओं से मौसम में सुबह से ठंडक का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है। इसके असर से मौसम का मिजाज बदल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा, लेकिन 19 नवंबर के बाद जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेगी।
सुबह कोहरे की चादर-
जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में सुबह-सुबह कोहरे की चादर फैली रही। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा नजर आने लगा है। दोपहर में निकली धूप भी लोगों को अब भाने लगी है। रात में ठंड का असर बढ़ा रहा। लोग गर्म कपड़ों में दुबके नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हो रही नए पश्चिम विक्षोभ के असर से बर्फबारी तेज हो जाएगी। इसी के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। उत्तरी हवाओं में घुली ठंडक का असर जबलपुर में भी महसूस किया जा सकेगा।
विदित हो कि अधिकतम तापमान फिर 30 डिग्री के आस-पास और न्यूनतम 13 डिग्री पर आ गया है। गुरुवार की सुबह अधिकतम तापपान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
00
तापमान
अधिकतम 30.0
न्यूनतम 12.0
00
आर्द्रता - 66- 60
00
पूर्वानुमान- तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम शुष्क रहेगा।
000
पूर्वानुमान - अधिकतम - न्यूनतम
जबलपुर
17 नवंबर - 28.4 - 12.3
18 नवंबर - 28.1 - 13.0
कटनी
17 नवंबर - 29.4 - 14.3
18 नवंबर - 29.1 - 13.0
मंडला
17 नवंबर - 30.4 - 13.3
18 नवंबर - 28.1 - 12.9